एक बार फिर बदला जिले का कप्तान, अब IPS मुनिराज संभालेंगे SSP पद की अस्थायी जिम्मेदारी

गाजियाबाद : गाजियाबाद एसएसपी पवन कुमार के निलंबन के बाद शासन ने आईपीएस एलआर कुमार को गाजियाबाद जिले की अस्थायी जिम्मेदारी बतौर एसएसपी सौंपी थी, लेकिन उनके छुट्टी पर होने की वजह से अब यह जिम्मेदारी 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी एम मुनिराज को अस्थायी रूप से दे दी गई है. एम मुनिराज आज पहुंचकर जिले की जिम्मेदारी संभाल लेंगे. इससे पहले आईजी प्रवीण कुमार गाजियाबाद जिले की मॉनिटरिंग कर रहे थे.

आपको बता दें कि बढ़ते क्राइम की वजह से एसएसपी पवन कुमार को शासन ने निलंबित कर दिया, जिसके बाद से जिले में एसएसपी का पद खाली चल रहा है. इसकी मॉनिटरिंग के लिए फिलहाल का जिम्मा मेरठ जोन के आईजी प्रवीण कुमार के पास है. वह लगातार गाजियाबाद का भ्रमण कर रहे हैं. जिले में लूट की वारदातें भी बढ़ रही है. शनिवार को नंद ग्राम इलाके में पंजाब नेशनल बैंक में घुसकर बदमाशों ने लाखों की लूटपाट को अंजाम दिया. ऐसे में जिले में कप्तान की जरूरत सबसे ज्यादा है.

एसएसपी पवन कुमार के निलंबन के बाद यह जिम्मेदारी आईपीएस एलआर कुमार को अस्थायी रूप से दी गई थी. मगर वह छुट्टी पर हैं, जिसकी वजह से आईपीएस मुनिराज को गाजियाबाद जिले की अस्थायी जिम्मेदारी दी गई है. वह आज गाजियाबाद पहुंचकर जिले की कमान को संभाल लेंगे. माना जा रहा है कि गाजियाबाद जिले में भी जल्द कमिश्नर सिस्टम लागू करने पर विचार किया जा रहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!