मध्य प्रदेश में तापमान पहुंचा 44 डिग्री सेल्सियस तक, आज से स्कूल के घंटे घटाए गये, लू की चपेट में कई जिले

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सभी सरकारी और निजी स्कूल बुधवार यानी आज से सुबह 7 से दोपहर 12 बजे के बीच कक्षाएं चलाएंगे. इस संबंध में मंगलवार को जिलाधिकारी की ओर से निर्देश जारी किया गया. राज्य की राजधानी में तापमान में लगातार वृद्धि को लेकर अभिभावकों की चिंताओं के बाद यह फैसला लिया गया है. अभिभावक या तो स्कूलों को बंद करने या समय में कमी करने की मांग कर रहे थे.

भोपाल जिला के कलेक्टर अविनाश लवानिया द्वारा जारी एक परिपत्र में कहा गया है, “इस समय तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे छात्रों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है. भोपाल जिले के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययन का समय प्रात: 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया जाएगा. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।”

यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार: भोपाल और राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में कई स्कूलों ने पहले ही राज्य में लू के कारण स्कूल का समय कम कर दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (एमडीआई) के अनुसार, भोपाल में मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दो प्रमुख शहरों जबलपुर और ग्वालियर में भी मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. एकमात्र क्षेत्र जहां मंगलवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया था इंदौर (39.9) और पचमढ़ी (36.5).

इन जिलों में लू का प्रकोप, सबसे अधिक तापमान: राज्य में सबसे अधिक तापमान खरगोन जिले में 44 डिग्री सेल्सियस, इसके बाद खंडवा में 43.5 डिग्री सेल्सियस और राजगढ़ में 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य के अधिकांश स्थानों पर मंगलवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया.छिंदवाड़ा, रीवा, सीधी, सागर, सतना, रतलाम, दमोह, खजुराहो, राजगढ़, खरगोन नौगांव और राज्य के कुछ और हिस्सों में लू का प्रकोप जारी है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!