प्रभारी सचिव व्यवस्था में संशोधन,संजय दुबे संभालेंगे जबलपुर का जिम्मा

भोपाल। राज्य शासन ने जिला प्रभारी सचिव व्यवस्था में आंशिक संशोधन करते हुए नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे को जबलपुर का प्रभार सौंपा है। इससे पहले अपर मुख्य सचिव आईसीपी केशरी जिले का प्रभार संभाल रहे थे। केशरी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ऐसे ही मुख्यमंत्री के सचिव फैज अहमद किदवई को दमोह जिले के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

राज्य सरकार ने दो माह पहले जिलों में प्रभारी सचिव व्यवस्था लागू की है। इसके तहत सचिव स्तर के अधिकारी अपने प्रभार के जिले की पूरी देखरेख करेंगे। सभी वरिष्ठ अफसरों की इसमें ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन जबलपुर का प्रभार संभालने वाले एसीएस केशरी दिल्ली चले गए, इसलिए सरकार ने व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया है। इसके तहत प्रमुख सचिव संजय दुबे को भिंड जिले के प्रभार से मुक्त कर जबलपुर का प्रभारी बनाया गया है। प्रमुख सचिव संस्कृति पंकज राग के प्रभार का जिला भी बदला गया है। उन्हें बड़वानी की बजाय निवाड़ी की जिम्मेदारी दी गई है।

ऐसे ही सचिव पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण रमेश थेटे को बड़वानी, सचिव खनिज साधन नरेंद्र सिंह परमार को भिंड, सचिव सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण अलका श्रीवास्तव को दमोह, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. पल्लवी जैन गोविल को मंडला, आयुक्त उच्च शिक्षा राघवेंद्र कुमार सिंह को सतना का प्रभार सौंपा गया है। श्रम विभाग के प्रमुख सचिव अशोक शाह के प्रभार के जिले में बदलाव होना था, लेकिन फिलहाल वे शहडोल का प्रभार ही संभालेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!