परिवहन मंत्री गोविंद सिंह बोले- केंद्र का मोटर व्हीकल एक्ट तुगलकी फरमान

भोपाल। जब से संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट लागू हुआ है, तब से ही भारी-भरकम जुर्माने को लेकर इसका विरोध हो रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों ने इसे अभी लागू ही नहीं किया है। वहीं गुजरात ने लोगों के विरोध को देखते हुए भारी-भरकम जुर्माने की राशि को आधा कर दिया है। इस बीच मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बयान सामने आया है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट को तुगलकी बताते हुए कहा कि, “इस एक्ट के तहत नियमों का पालन नहीं करने पर जो जुर्माना वसूला जा रहा है, उसका बोझ आम आदमी नहीं उठा सकता है। ऐसे में मैं इस विषय पर मुख्यमंत्री कमलनाथ से बात करूंगा और जहां जरूरत होगी, वहां आम आदमी को राहत पहुंचाई जाएगी।

ये कोई पहला मौका नहीं है, जब मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री ने संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट पर सवाल खड़े किए हैं। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि, केंद्र सरकार के मोटर व्हीकल एक्ट संसोधन को प्रदेश में भी लागू किया जाएगा, यह तय है, लेकिन उसे पहले तर्कसंगत बनाया जाएगा। वर्तमान में विधायकों के साथ ही प्रदेश की जनता भी इसे अव्यवहारिक मान रही है। इस एक्ट के प्रावधानों को व्यवहारिक बनाने सभी से राय लेकर होमवर्क किया जा रहा है।

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि केंद्र सरकार ने जुर्माने की राशि इतनी बढ़ा दी है जो लोगों के बूते से बाहर है। इसलिए फिलहाल इसे प्रदेश में लागू नहीं किया गया है। नए मोटर व्हीकल एक्ट को लागू करने के लिए अन्य राज्यों के फॉर्मट का अध्ययन किया जा रहा है। इसके अलावा विशेषज्ञों से राय लेने के साथ ही विधायकों से भी चर्चा की जा रही है। आमजनता की राय भी ली जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!