हिन्दी फिल्मों में जल्द नजर आएगी एक्ट्रेस सामंथा प्रभु

मुंबई  । हिन्दी फिल्मों में  साउथ की एक्ट्रेस सामंथा प्रभु जल्द ही नजर आने वाली है। एक्ट्रेस तापसी पन्नू के प्रोडक्शन हाउस ‘आउटसाइडर्स फिल्म्स’ से सामंथा की बातचीत चल रही है।  यह थ्रिलर से भरपूर एक महिला प्रधान फिल्म होगी, जिसमें मुख्य भूमिका सामंथा निभा सकती हैं सामंथा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं और वो बॉलीवुड  में काम करने के लिए बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं। 
हांलाकि, अभी सिर्फ बातचीत ही चल रही है। इस बारे में प्रोडक्शन हाउस ने फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं की है।मगर ऐसी खबरें आ रही हैं कि सामंथा का नाम फाइनल हो चुका है.एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साउथ की फिल्मों से की थी।डायरेक्टर वेत्रीमारन के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म ‘अदुकलम’ से उन्होंने तमिल फिल्मों में डेब्यू किया था।इस फिल्म में उनके हीरो धनुष थे।फिर इसके बाद उन्होंने तमिल और तेलुगू भाषा की कई फिल्में कीं। बॉलीवुड फिल्म ‘पिंक’ से उन्होंने साबित कर दिया कि वो हिन्दी सिनेमा में लंबी पारी खेलने के लिए आई हैं।एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने के बाद एक्ट्रेस ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोल लिया।सामंथा इस समय यूएई में अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही हैं।
एक्ट्रेस ने दुबई से कई तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की हैं।वो ‘दुबई एक्सपो 2020’ में हिस्सा लेने के लिए अपनी टीम के साथ गई हुई थीं.अगर सामंथा के फिल्मों की बात करें, तो उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।तमिल और तेलुगू भाषा की दो फिल्में पाइपलाइन में है।उन्होंने हाल ही में दो अन्य फिल्मों ‘काथुवाकुला रेंदु काधल’ और ‘शांकुथलम’ की शूटिंग पूरी कर ली है।इसके अलावा वो डायरेक्टर एटली द्वारा निर्देशित शाहरुख खान की फिल्म भी कर रही हैं।इस फिल्म में पहले साउथ की ही एक्ट्रेस नयनतारा थीं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!