मैं हमेशा इंडस्ट्री के बाहर का इंसान चाहती थी: तापसी

मुंबई । अपनी पसर्नल लाइफ को मीडिया से दूर रखने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हाल ही में अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है और बताया कि कैसे अपनी शादी चाहती हैं। तापसी पन्नू और मेथियस बोई  एक-दूसरे को पिछले काफी समय से डेट कर रहे हैं।मेथियस बोई बैडमिंटन कोच हैं।जैसा कि हर लड़की का अपनी शादी को लेकर अरमान होता है कि उसका वो खास दिन बेहद खास हो, लेकिन तापसी ने अपनी शादी के लिये कुछ अलग सोचा है। 
एक इंटरव्यू में तापसी ने अपने रिलेशनशिप के बारे में कई बातें शेयर की।उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से इंडस्ट्री के बाहर का कोई इंसान चाहती थी।शुक्र है कि मैं करियर की शुरुआत में उस शख्स से मिली, जिसके साथ रहने में मुझे सुकून मिलता है।हमारे विचार काफी अलग हैं।इसलिये हमारी बातें काफी दिलचस्प होती हैं।अपने शादी के बारे में बात करते हुए तापसी ने कहा कि वह एक ड्रामा फ्री शादी चाहती हैं।जो केवल एक दिन की हो, जिसमें सिर्फ डांस और खाने की मौज हो।उन्होंने कहा कि शादी ड्रामा फ्री इसलिए चाहती हूं क्योंकि मेरी प्रोफेशनल लाइफ में काफी नाटक है और मैं नहीं चाहती कि यह मेरी पर्सनल लाइफ में आ जाए।
तापसी का कहना है कि वो खुद को ऐसी दुल्हन के रूप में देखती हैं, जो शादी के दिन बिल्कुल अलग न लगे।तापसी कहती हैं कि मैं शादी पर भी अपने घुंघराले बाल रखूंगी।उन्होंने बातचीत में कहा मैं बहुत सी दुल्हनों को देखती हूं कि वो शादी पर मेकअप की मोटी-मोटी परतें चढ़ा लेती हैं।लेकिन मैं ऐसा नहीं करने वाली।  बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू पिछले कुछ सालों से मेथियस बोई के साथ रिलेशनशिप में हैं। एक्ट्रेस कई बार इस बात को कह चुकी हैं कि वह अपनी जिंदगी को ऐसे शख्स के साथ बीताना चाहती हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री से न हो। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!