द कश्मीर फाइल्स ने 4थे सप्ताह में कमाए 250 करोड

मुंबई  ।  सिर्फ 12 करोड़ की लागत से बनी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर धमाका का रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई लगातार जारी है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म वल्र्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में कामयाब हो गई है। 
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 20वें दिन द कश्मीर फाइल्स ने 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अब तक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 236.28 करोड़ को जोडऩे में कामयाब हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म अपने 4थे सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ के बैंच मार्क को पार करने में सफल हो जाएगी। यदि ऐसा होता है तो यह इस वर्ष की पहली ऐसी फिल्म होगी जो इस आंकड़े को छूने में सफल होगी। अपने 3रे सप्ताह के शुक्रवार को द कश्मीर फाइल्स ने 4.50 करोड़ रुपये कमाये थे। वहीं शनिवार को फिल्म की कमाई 7.60 करोड़ रही और रविवार को फिल्म ने 8.75 करोड़ का कारोबार किया। 
इसके बाद सोमवार को फिल्म सिर्फ 3.10 करोड़ रुपये कमा पाई जो उसके प्रदर्शन के पहले दिन 11 मार्च के 3.50 करोड़ से पहली बार कम कारोबार था और मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 2.75 करोड़ रहा। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ये कमाई संकेत दे रही है कि धीरे-धीरे ही सही लेकिन फिल्म जल्द ही 250 करोड़ कमाने में कामयाब होगी। एसएस राजामौली की आरआरआर की दहाड़ के सामने भी द कश्मीर फाइल्स फिल्म ने अपने पाँव को जमीन से उखडऩे नहीं दिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!