एमपी में चुनावी भक्ती! सुंदरकांड से ताज सजाने की तैयारी में भाजपा-कांग्रेस, रामनवमी और हनुमान जयंती पर पवन पुत्र का होगा गुणगान

भोपाल। आगामी विभानसभा चुनाव के पहले एक बार फिर कांग्रेस साॅफ्ट हिंदुत्व की तरफ मुड़ रही है. कांग्रेस हनुमान जयंती के मौके पर एक बार फिर प्रदेश भर में सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन करने जा रही है. धार्मिक आयोजनों के जरिए लोगों तक पहुंचने के लिए बीजेपी इस तरह के धार्मिक आयोजन पहले ही शुरू कर चुकी है, हालांकि कांग्रेस के आयोजन को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है और इसे चुनावी भक्ति बताया है.

madhya pradesh news in hindi

एमपी कांग्रेस

धर्म की राह पकड़तीं राजनीतिक पार्टियां: बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी चुनाव के पहले लोगों से जुड़ने के लिए धर्म की राह पकड़ ली है, पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर हनुमान जयंती के मौके पर कांग्रेस प्रदेश भर में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम करने जा रही है. 10 अप्रैल को रामनवमी और 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर कांग्रेस प्रदेश भर में राम कथा वाचन, रामलीला, भगवान राम की पूजा अर्चना के कार्यक्रम और सुंदर कांड, हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया जाएगा. कमलनाथ खुद 16 अप्रैल को छिंदवाड़ा में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने इसको लेकर सभी जिला इकाइयों को निर्देश दिए हैं.

बीजेपी भी नहीं पीछे: सिर्फ कांग्रेस ही नहीं,धार्मिंक आयोजनों के जरिए जनता तक पहुंचने और विचारधारा से जुड़ने के लिए बीजेपी भी कोशिश में जुट गई है. बीजेपी ने आगामी चुनाव में 10 फीसदी वोट बैंक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए सामाजिक और धार्मिक आयोजनों का रास्ता चुना है. बीजेपी पहले ही अपने नेताओं, विधायकों और मंत्रियों को क्षेत्रों में लगातार धार्मिक आयोजन करने और इससे लोगों को जोड़ने के निर्देश दे चुकी है, रामनवमी पर प्रदेश भर में बीजेपी भी धार्मिक आयोजन करने जा रही है. सरकारी स्तर पर भगवान श्री राम की नगरी ओरछा, उज्जैन, दमोह, विदिशा सहित कई स्थानों पर भव्य आयोजना होंगे.

एक-दूसरे पर हमलावर हुईं पार्टियां: धार्मिक आयोजनों के जरिए लोगों को जोड़ने और वोट बैंक को लुभाने की कोशिश में जुटी बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही एक-दूसरे पर निशाना साध रही हैं. कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अजय यादव ने आरोप लगाया कि, बीजेपी सिर्फ चुनावी फायदे के लिए लोगों को धार्मिक आधारों पर सिर्फ आपस में लड़वाने का काम करती है, चुनाव नजदीक आए तो बीजेपी को फिर राम याद आने लगे. यही वजह है कि बीजेपी धार्मिक आयोजन करना रही है, जबकि हमारे नेता कमलनाथ तो सच्चे हनुमान भक्त हैं. वहीं कांग्रेस पर तंज कसते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि, कांग्रेस यदि राजनीतिक लाभ के लिए यह सब कुछ कर रही है, तो उसे कुछ फायदा नहीं होने वाला है. हमें खुशी है कि कांग्रेस रामनवमी और हनुमान जयंती मना रही है, लेकिन उन्हें खेद व्यक्त करना चाहिए कि सालों तक अयोध्या में राम मंदिर क्यों नहीं बनने दिया.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!