ISI के एजेंट हैं अरविंद केजरीवाल, जांच होने पर हो जाएगी मेरी बात की पुष्टि: नंदकिशोर गुर्जर

गाजियाबाद: लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल को आईएसआई का एजेंट बता दिया.

लोनी में हिंदू युवा वाहिनी ने 51 कुंडीय मानव कल्याण विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया था. जहां पर नंदकिशोर गुर्जर भी पहुंचे थे. वहीं इस यज्ञ में शामिल हुए हिंदू युवा वाहिनी दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष दिनेश कुमार अग्रवाल ने भी दिल्ली सीएम केजरीवाल के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे.

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि पूरे लोनी में रामराज्य स्थापित होगा. उन्होंने कहा कि आज सूर्य नारायण भगवान का दिन है. इसलिए यज्ञ किया गया है. उन्होंने कहा कि लोनी एक ऐसा शहर है, जहां हड्डी की मीलें थीं और मांस की दुकानें थीं, लेकिन अब यहां ऐसा कुछ नहीं होता है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर पूछे गए सवाल पर नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि केजरीवाल आईएसआई के एजेंट हैं. अगर जांच होगी तो मेरी बात की पुष्टि हो जाएगी. केजरीवाल चुनाव के समय हनुमान जी की मूर्ति लगाकर भ्रमित करते हैं, और बाद में देश विरोधी काम करते हैं. विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि केजरीवाल कश्मीरी पंडितों पर हंसते हैं. जो शर्मनाक है.

पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ने को लेकर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जैसे कच्चे तेल की कीमत होती है, उसके आधार पर ही देश में पेट्रोल-डीजल के दाम घटते और बढ़ते रहते हैं.

वहीं कार्यक्रम में मौजूद हिंदू युवा वाहिनी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि हिंदू नव वर्ष की शुरुआत महायज्ञ से की गई है. उन्होंने कहा कि वैदिक संस्कृति में यज्ञ की परंपरा प्राचीन काल से रही है. इसके माध्यम से शांति का संदेश दिया गया है. यज्ञ से मानव कल्याण का संदेश भी दिया जाता है. उस संस्कृति को यज्ञ के माध्यम से अपनी पीढ़ियों को याद दिलाते हैं.

कश्मीरी पंडितों के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार के राज में काफी गलत हुआ. हमारे इतिहास को गंदा किया गया. उन्होंने कहा कि मैं कहना चाहूंगा कि हमारी पीढ़ी समझ चुकी है, कि हमारे इतिहास के साथ खिलवाड़ किया गया है. कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म का जिक्र आने पर उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘खुजलीवाल’ कहकर संबोधित किया.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!