इंदौर पुलिस की नशे पर नकेल ! मुखबिर की सूचना पर बरामद किया 1.51 क्विंटल ड्रग्स, 5 आरोपियों को भी दबोचा

इंदौर। चंदन नगर पुलिस ने सिंथेटिक ड्रग्स मामले में बड़ी कार्रवाई की है. आरोपियों के कब्जे से 1.51 क्विंटल ड्रग्स बरामद की गई है. इसकी कीमत 15 करोड़ से अधिक बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 लाख रुपये नगदी बरामद कर 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है. अन्य आरोपियों की खोज जारी है.

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई : चंदन नगर पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग सिंथेटिक ड्रग्स को शहर में सप्लाई करने की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया. घेराबंदी कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Indore police action

नशे का कारोबार करने वाली गैंग का पर्दाफाश

पूछताछ में हुआ खुलासा : गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद 1 क्विंटल 51 किलोग्राम सिंथेटिक ड्रग्स बरामद की गई है. बरामद की गई सिंथेटिक ड्रग्स ब्राउन शुगर से मिलती-जुलती होने के कारण इसकी कीमत 15 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है. सिंथेटिक ड्रग्स को इंदौर में अलग-अलग जगह बनाकर कई जगह पर सप्लाई के लिए भेज दिया जाता था.

ब्राउन शुगर के नाम से बेचते थे सिंथेटिक ड्रग्स : इस पूरे मामले में पुलिस ने मोहम्मद आरिफ, कार्तिक बघेल, अजय जादौन, कोमल सहरिया और दिनेश राठौर को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों से पता चला कि दिल्ली और मुजफ्फरपुर के कुछ सप्लायर ने इस ड्रग्स के बारे में जानकारी दी थी. इसके बाद वह अपने से ड्रग्स तैयार करने लगे. अब तक 14 क्विंटल से अधिक का ड्रग्स ठिकाने भी लगा चुके हैं.

Indore police action

नशे का कारोबार करने वाली गैंग का पर्दाफाश

दवाइयों से तैयार होती थी ड्रग्स: आरोपी इस सिंथेटिक ड्रग्स को बनाने के लिए अलग-अलग दवाइयों का उपयोग किया करते थे. पैरासिटामोल और मेथेन का पाउडर तैयार कर पाउच बनाकर सप्लाई करते थे. नए नशेड़ियों द्वारा ब्राउन शुगर की डिमांड पर आरोपी इस ड्रग्स को ब्राउन शुगर के दाम पर उपलब्ध करा देते थे.

पान ठेले वाले को बनाया था तस्कर : तैयार की गई ड्रग्स को बाजार में पहुंचाने के लिए पान की दुकान, मजदूरी करने वाले अलग-अलग लोगों तक पहुंचा दिया जाता था. ये लोग आसानी से कई जगह पर सप्लाई कर दिया करते. प्रारंभिक जांच में शहर के पब, बार और पार्टियों में भी इस ड्रग्स को सप्लाई करने की बात सामने आई है.

कई जगह पर होती थी सप्लाई: आरोपी इस ड्रग्स को तैयार करने के बाद मंदसौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर तक सप्लाई किया करते थे. मध्यप्रदेश के बाहर महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब में भी सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है.

मास्टर माइंड के विदेशों से जुड़े हैं तार: चंदन नगर पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए मास्टर माइंडआरोपी अजय जादौन के विदेशों से जुड़ेहोने की बात सामने आई है. इनमें से कुछ आरोपी पहले दवा कारखाने में काम करते थे. वहीं से इन्हें दवाइयों के बारे में नॉलेज मिला था. इसके बाद आरोपियों ने बड़ा रैकेट तैयार कर दवाइयों के जरिए ड्रग्स को बाजार में खपाने लगे थे.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!