सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता के लिए होगी रोड सेफ्टी विश्व सीरीज

देश और दुनिया भर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता जगाने के लिए आयोजित की जा रही टी-20 क्रिकेट लीग (रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज) का दूसरा संस्करण चार जून से शुरु होगा। यह सीरीज तीन जुलाई तक तीन स्थानों लखनऊ, इंदौर और जोधपुर में खेली जाएगी और इसमें मेजबान भारत सहित आठ देशों ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बंगलादेश, श्रीलंका की टीमें भाग लेंगी। न्यूजीलैंड लीजेंड्स इस सत्र से जुड़ी नई टीम है। वह इस 30 दिवसीय आयोजन के दौरान भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज, दक्षिण अफ्रीका, बंगलादेश और इंग्लैंड लीजेंड्स के साथ जुड़ेगी। 
यह टूर्नामेंट भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा समर्थित है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसको लेकर कहा, ‘सड़क सुरक्षा विश्व श्रृंखला क्रिकेट के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए एक बहुत अच्छी पहल है। हम चाहते हैं कि देश में हर व्यक्ति जागरुक हो और सड़क पर चलते वक्त हर नियम और कानून का पालन करे। ऐसा सुनिश्चित करने के लिए हमें लोगों में जागरुकता पैदा करनी होगी। मेरा द्दढ़ विश्वास है कि यह श्रृंखला भारतीय सड़कों पर जीवन बचाने के लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम होगी।’ 
वहीं केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आयोजन की सफलता की उम्मीद करते हुए कहा, ‘मुझे भरोसा है कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देगी और सड़क तथा सड़क सुरक्षा पर लोगों के व्यवहार के प्रति उनकी मानसिकता को प्रभावित करने के लिए एक आदर्श मंच के रूप में काम करेगी।’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!