केजरीवाल, भगवंत मान का गुजरात दौरा : आप कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

अहमदाबाद : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान ने रविवार को अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के अंतिम दिन अहमदाबाद के स्वामीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की. बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के स्थानीय नेताओं के साथ बैठकें की. इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल और मान ने शनिवार को अहमदाबाद के निकोल इलाके में स्थित एक मंदिर में पूजा की थी और रोड शो किया था, जिसे गुजरात में दिसंबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए आप के प्रचार अभियान की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान स्वामीनारायण मंदिर पहुंचे. यहां उनके साथ इसुदान गढ़वी और गोपाल इटालिया सहित पार्टी की गुजरात इकाई के कई नेता मौजूद थे. पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि बाद में दोनों नेताओं ने राज्य में पार्टी के शीर्ष नेताओं, कोर कमेटी और संबंद्ध संगठनों के सदस्यों से मुलाकात की. यहां उन्होंने आप के राज्य स्तरीय संगठन और वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की.

प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली लोगों के साथ बैठकें भी कीं. उन्होंने कहा कि दोनों मुख्यमंत्रियों से मिलने वालों में कांग्रेस के कुछ नेता भी शामिल हैं. केजरीवाल और मान रविवार शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए. बता दें कि दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को गांधी आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ अपने अहमदाबाद दौरे की शुरुआत की थी.

उन्होंने निकोल और बापूनगर में एक रोड शो भी किया था, जिसमें बड़ी संख्या में आप के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए थे. पंजाब में कांग्रेस में खींचतान के बीच हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में अपने शानदार प्रदर्शन से उत्साहित आप का लक्ष्य खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एकमात्र विकल्प के तौर पर पेश करना है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!