पीएम मोदी से मिले नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा, आर्थिक सहायता देने की घोषणा कर सकता है भारत

नई दिल्ली। तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने आज हैदराबाद हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कयास लगाया जा रहा है कि पीएम मोदी बैठक में नेपाल के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा कर सकते हैं।‌ वहीं इसके साथ ही पीएम देउबा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भी आज मुलाकात करेंगे।

इस बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा के बीच बैठक चल रही है और दोनों नेता बहुआयामी साझेदारी पर व्यापक बातचीत करने वाले हैं।

प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने पीएम मोदी से मिलने से पहले राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित की और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी। गौरतलब है कि देउबा इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर चुके हैं। 

jagran

खास होगी मुलाकात

नेपाल और भारत के प्रधानमंत्रियों की आज की मुलाकात दोनों देशों के बीच मधुर संबंधों पर जोर देने के लिए खास मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान कई अहम समझौते होने वाले हैं। यही नहीं इन समझौतों से दोनों देशों के बीच कड़वाहट पर भी विराम लग सकता है।

इससे पहले नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा विदेश मंत्री एस जयशंकर और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे, जिसमें उन्होंने बताया था कि नेपाल के प्रधानमंत्री की भारत की मौजूदा यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी।

आपको बता दें कि पाकिस्‍तान व बांग्‍लादेश के बाद अब भारत और नेपाल के बीच भी ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। बिहार के मधुबनी जिला स्थित जयनगर से नेपाल के जनकपुरधाम होते हुए कुर्था तक ट्रेन सेवा की शुरुआत होने जा रही है। शनिवार को दिल्ली में भारत व नेपाल के प्रधानमंत्री संयुक्त रूप से इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस ट्रेन सेवा से दोनों देशों के यात्रियों को लाभ होगा। ट्रेन पर नेपाल रेलवे का नियंत्रण होगा। खास बात यह है कि ट्रेन में भारत व नेपाल को छोड़ किसी अन्‍य देश के नागरिक सफर नहीं कर सकेंगे। ट्रेन अभी जयनगर से कुर्था के बीच चलेगी। हालांकि, इसे आने वाले दिनों में इसे वर्दीवास तक बढ़ाया जाएगा।

भारत-नेपाल मैत्री ट्रेन सेवा शनिवार से शुरू

भारत-नेपाल मैत्री ट्रेन सेवा दो अप्रैल (शनिवार) से शुरू होने जा रही है। इसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा संयुक्‍त रूप से वर्चुअल तरीके से दिल्‍ली से करेंगे। डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि ट्रेन के परिचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है। आज रेल कर्मियों व अधिकारियों को लेकर ट्रेन कुर्था के लिए रवाना होगी। अगले दिन से यात्रियों के लिए परिचालन प्रारंभ हो जाएगा। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!