
वाइस एडमिरल संजय महिंद्रा ने गुरुवार को नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में शुक्रवार को कहा गया कि वाइस एडमिरल संजय महिंद्रा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र हैं। उन्हें 1 जनवरी 1985 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था और वह एक पनडुब्बी और नेविगेशन विशेषज्ञ हैं। अपने 37 वर्षों से अधिक के करियर में उन्होंने समुद्र में विभिन्न प्रकार की कमांड और स्टाफ नियुक्तियों को अंजाम दिया है।