आज फिर महंगे हुए पेट्रोल और डीजल, जानें नए दाम

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने लोगों को परेशान कर रखा है. वाहन ईंधन (Fuel Prices) पर महंगाई की डोज कम होने का नाम नहीं ले रही है. भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार 1 अप्रैल को एक दिन की राहत दी थी, लेकिन आज शनिवार को फिर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) दोनों के दामों (Fuel Price) में 80-80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है.

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के ताजा जारी किए गए दामों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत (Petrol Price) 102.61 हो गई है. वहीं, डीजल का दाम (Diesel Price) 93.87 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. बता दें, 31 मार्च को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80-80 पैसे प्रति लीटर का उछाल आया था. पेट्रोल और डीजल के दामों में पिछले 12 में 10वीं बार पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है

बता दें कि स्थानीय करों के आधार पर राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं. देश के चारों महानगरों की अगर तुलना करें तो मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे अधिक महंगा है. आइए जानते हैं प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव…

दिल्ली
पेट्रोल- 102.61 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 93.87 रुपये प्रति लीटर

मुंबई
पेट्रोल- 117.57 रुपये प्रति लीटर
डीजल-101.79 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता
पेट्रोल- 112.19 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 97.02 रुपये प्रति लीटर

22 मार्च से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने शुरू हुए हैं. तब से अब तक 24 मार्च और 01 अप्रैल यानी कुल दो दिन छोड़कर हर रोज कीमतों में उछाल आ रहा है. 02 अप्रैल की बढ़ोतरी को मिलाकर कुल 10 दिनों में पेट्रोल 7 रुपये 20 पैसे महंगा हो गया है. बता दें कि 22 मार्च से 02 अप्रैल तक यानी कुल 12 दिन में 10 बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं.

किस दिन कितने बढ़े दाम?
22 मार्च- 80 पैसे
23 मार्च- 80 पैसे
25 मार्च- 80 पैसे
26 मार्च- 80 पैसे
27 मार्च- 50 पैसे
28 मार्च- 30 पैसे
29 मार्च- 80 पैसे
30 मार्च- 80 पैसे
31 मार्च- 80 पैसे
02 अप्रैल- 80 पैसे

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!