भारत और नेपाल के बीच आज से मैत्री ट्रेन सेवा:PM मोदी और देउबा दिखाएंगे हरी झंडी

मधुबनी: भारत और नेपाल के बीच आज से मैत्री ट्रेन सेवा की शुरुआत होने जा रही है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा आज इसका दिल्ली से वर्चुअल उद्धाटन करेंगे. उद्धाटन समारोह के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा दिल्ली पहुंच चुके हैं. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बाद अब भारत और नेपाल के बीच भी ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है. मुख्य उद्धाटन समारोह बिहार के जयनगर में होगा. ट्रेन सेवा पर नेपाल रेलवे का कंट्रोल होगा. इस ट्रेन सेवा से दोनों देशों के यात्रियों को बहुत फायदा मिलेगा.

आज से भारत और नेपाल के बीच मैत्री ट्रेन सेवाकी शुरुआत: बता दें कि मधुबनी जिला स्थित जयनगर से नेपाल के जनकपुरधाम होते हुए कुर्था तक ट्रेन सेवा की शुरुआत आज से हो जाएगी. भविष्य में इसे वर्दीवास तक बढ़ाया जाएगा. आज पीएम मोदी और नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा संयुक्त रूप से दिल्ली में इसका वर्चुअल तरीके से उद्धाटन करेंगे. वहीं, डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. रेल कर्मियों और अधिकारियों को लेकर आज ट्रेन कुर्था के लिए रवाना होगी. 3 अप्रैल से यात्रियों के लिए परिचालन शुरू हो जाएगा.

सिर्फ भारतीय और नेपाली नागरिकों को मिलेगा लाभ: वहीं, इस ट्रेन सेवा का सिर्फ भारतीय और नेपाली नागरिकों को सुविधा मिलेगी अन्य देश के नागरिक इस ट्रेन में सफर नहीं कर सकेंगे. जिसको लेकर रेलवे बोर्ड ने एसओपी जारी किया है. लगभग 8 सालों से बंद इस ट्रेन सेवा की शुरुआत होने से यात्रियों में काफी खुशी है.

यात्रा के दौरान फोटो पहचान पत्र रखना अनिवार्य: बता दें कि 2014 से इस रेल मंडल के जयनगर से जनकपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों का परिचालन बंद है. भारत और नेपाल के बीच निर्माणाधीन जयनगर-बिजलपुरा-बर्दीबास रेल परियोजना के प्रथम चरण में जयनगर-जनकपुर/कुर्था रेलखंड जयनगर-बिजलपुरा-बर्दीबास (69.08 किमी) परियोजना है. रेल सेवा प्रारंभ होने की स्थिति में भारत और नेपाल के बीच ट्रेन से यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए यात्रा के दौरान निर्धारित पहचान पत्रों में से कोई एक फोटो युक्त पहचान पत्र मूल रूप में रखना अनिवार्य होगा.

यात्रा के लिए क्या दिखाना पड़ेगा : वैध राष्ट्रीय पासपोर्ट. भारत सरकार/ राज्य सरकार/ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के लिए जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र. भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र. नेपाल स्थित भारतीय दूतावास/ भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा जारी इमरजेंसी प्रमाण पत्र या परिचय प्रमाण. 65 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के लोगों के लिए उम्र और पहचान की पुष्टि के लिए फोटोयुक्त पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सीजीएचएस कार्ड, राशन कार्ड. एक परिवार के मामले में यदि किसी एक वयस्क के पास उपर्युक्त 1 से 3 में वर्णित कोई एक दस्तावेज हो तो अन्य सदस्यों को परिवार से उनके संबंध दर्शाने वाले फोटो युक्त पहचान पत्र (जैसे- सीजीएचएस कार्ड, राशन कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, स्कूल/ कॉलेज के परिचय पत्र आदि) होने पर यात्रा की अनुमति दी जा सकती है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!