कुशीनगर: बढ़ती महंगाई को देखते हुए कुशीनगर में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व तमकुहीराज विधायक अजय कुमार लल्लू ने सरकार के खिला सेवरही में विरोध प्रदर्शन किया. मोटरसाइकिल और गैस सिलेंडर को लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसियों ने माला चढ़ाकर सरकार के खिलाफ महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की. यहां तक कि महंगाई पर नियंत्रण न रखने का आरोप लगाते हुए अजय लल्लू ने सरकार से गद्दी छोड़ने की मांग के साथ नारे भी लगाए.
पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार के खिलाफ महंगाई को लेकर अपने गृह जनपद कुशीनगर के नगर पंचायत से हो रही से मोर्चा खोल दिया है. बढ़ते पेट्रोल और गैस के दामों को देखते हुए पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गैस-सिलेंडर और मोटरसाइकिल को जमीन पर पटककर उस पर माला चढ़ाकर अपना विरोध दर्ज किया. इस दौरान अजय कुमार लल्लू कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर “महंगाई की मार, गद्दी छोड़ो भाजपा सरकार” का नारा देते हुए धरना दिया.









