बसपा में वापसी की अटकलों को नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने किया खारिज, कहा- कांग्रेस में ही रहूंगा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बहुजन समाज पार्टी में वापसी की अटकलों का सिरे से खंडन किया. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस में हूं और कांग्रेस में ही रहूंगा. मेरी बसपा अध्यक्ष मायावती से कोई मुलाकात नहीं हुई है. मेरे नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हैं. मैं बसपा में नहीं जा रहा हूं

कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को ये सफाई इसलिए भी देनी पड़ी, क्योंकि कुछ समाचार पत्रों में उनकी बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात होने की खबर प्रकाशित हुई थी. सोशल मीडिया में भी चर्चा हो रही थी कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी घर वापसी कर सकते हैं. उनके बहुजन समाज पार्टी में वापसी करने के पीछे ये तर्क भी दिया जा रहा था कि हाल ही में आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े शाह आलम ‘गुड्डू जमाली’ बहुजन समाज पार्टी में फिर शामिल हो गये हैं.

बताया जा रहा है कि बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने पुराने बसपा नेताओं को वापस पार्टी में आमंत्रित किया है. यही वजह है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी के कांग्रेस छोड़कर अपनी पुरानी पार्टी में जाने की चर्चा का बाजार गर्म हो गया. नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार को बयान जारी कर इसका खंडन किया.
बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती दूसरी पार्टियों में गए अपने नेताओं को अब पार्टी में वापस लाना चाहती हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बहुजन समाज पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में मायावती एक बार पार्टी को मजबूत करने के लिए साथ छोड़ चुके महत्वपूर्ण नेताओं को फिर पार्टी में वापस बुलाना चाहती हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!