योगी सरकार के मंत्रियों को बंगले हुए अलॉट, जानिए किसको कौन सा मिला?

लखनऊ: योगी सरकार के मंत्रियों को विभाग और कार्यालय आवंटित होने के बाद बुधवार को बंगले भी अलॉट कर दिए हैं. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को विक्रमादित्य मार्ग स्थित बंगला मिला है. यह बंगला पहले पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को आवंटित था. राज्य संपत्ति विभाग के नियमों के मुताबिक जो बंगला जिस पद का व्यक्ति छोड़ता है, उसी पद के दूसरे व्यक्ति को वह आवास आवंटित कर दिया जाता है. इसी नियम के तहत बृजेश पाठक को विक्रमादित्य मार्ग का यह भव्य आवास आवंटित किया गया है. उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जल्द ही यहां शिफ्ट होंगे.

मंत्रियों के बंगले की सूची.
मंत्रियों के बंगले की सूची.

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जब विधि एवं न्याय विभाग के मंत्री थे तो वे राजभवन कॉलोनी में रहते थे. राज्य संपत्ति विभाग के नियमों के मुताबिक उपमुख्यमंत्री पद मिलने के बाद ब्रजेश पाठक का आवास को भी उच्चीकृत किया जाना जरूरी हो गया था. गौरतलब है कि विक्रमादित्य मार्ग पर ही पहले मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव का भी सरकारी बंगला हुआ करता था. जिसको सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद खाली करवा लिया गया था. इन बंगलों का नंबर 5 और 6 था. जबकि बृजेश पाठक को तीन नंबर बंगला दिया जा रहा है.

मंत्रियों के बंगले की सूची.
मंत्रियों के बंगले की सूची.

यह बंगला लखनऊ के सबसे विशालकाय सरकारी बंगलों में से एक है. इसी तरह से अब पूर्व बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा, पूर्व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और ऐसे ही अनेक मंत्री जो कि अब मंत्री नहीं है. उनको अपने बंगले खाली करने हैं. सभी को 15 दिन का समय दिया गया है. हालांकि सभी मंत्रियों को आवास अलॉट कर दिया गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!