मिल गया Pollution का Solution ! मियावाकी तकनीक से बंजर जमीन पर उगा दिया जंगल

गाजियाबाद: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर है. गाजियाबाद का प्रदूषण स्तर रेड जोन में बरकरार है. हवा में बढ़ रहे प्रदूषण के चलते लोगों को कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. अभी यह कह पाना मुश्किल है कि आखिर कब तक लोगों को प्रदूषण के जहर से निजात मिल पाएगी. बीते कई सालों से देखने को मिला है कि दिवाली के बाद से ही दिल्ली एनसीआर गैस चैंबर में तब्दील होने लगता है.

मिल गया Pollution का Solution

गाजियाबाद में प्रदूषण के कहर को देखते हुए नगर निगम प्रदूषण को कम करने के लिए स्थाई समाधान निकालने की तरफ आगे बढ़ रहा है. युवा आईएएस अधिकारी और गाज़ियाबाद के नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने शहर में लंग्स ऑफ गाजियाबाद अभियान चला रखा है. अभियान के तहत शहर में मियावाकी तकनीक से पौधरोपण किया जा रहा है.गाजियाबाद नगर निगम के उद्यान प्रभारी डॉ अनुज ने बताया कि नगर निगम की खाली पड़ी जमीनों पर मियावाकी तकनीक से सघन वन विकसित किए जा रहे हैं.

डॉ अनुज बताते हैं कि हिंडन नदी के किनारे साईं उपवन के एक हिस्से में एक साल पहले एक भी पौधा नहीं था. मियावाकी तकनीक से पौधा रोपण किया गया. साल भर में पौधे पेड़ बनकर तैयार हो चुके हैं और जंगल का रूप ले लिया है. कुल दो वर्षों में घना जंगल बनकर तैयार हो जाएगा. मियावाकी तकनीक से विकसित हुआ ये वन ऑक्सीजन बैंक का काम करेगा. डॉ अनुज ने बताया नगर निगम द्वारा शहर में 10 इलाकों को चिन्हित किया गया था, जिनमें से पांच में मियावाकी तकनीक से पौधरोपण किया जा चुका है, जबकि बाकी में अभी जारी है. मियावाकी तकनीक से तकरीबन 50 हज़ार पौधे नगर निगम द्वारा लगाए जा चुके हैं.

क्या है मियावाकी तकनीक ?
मियावाकी तकनीक’ मूल रूप से ‘अकीरा मियावाकी नाम के जापान के एक बॉटनिस्ट ने डिवेलप किया है. इसकी तकनीक यह है कि कम जगह में अधिक से अधिक पौधों को रोपा जाता है. इसमें एक पौधे का दूसरे पौधे से लाइट, फोटोसिंथेसिस और अन्य रिसोर्सेज के लिए एक दूसरे से कंपटीशन होता है. ऐसे में सभी पौधों का ग्रोथ बहुत तेजी से होता है और कम समय में ही पौधे जंगल का स्वरूप प्राप्त कर लेते हैं.मियावाकी तकनीक का इस्तेमाल करने से पहले जिस जमीन पर वन क्षेत्र तैयार करना है वहां मिट्टी को पहले तैयार किया जाता है. इसके लिए जैविक खाद का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें चावल का भूसा, गोबर, नारियल का छिलका इत्यादि का प्रयोग कर मिट्टी को अधिक उर्वरक बनाया जाता है. इसके जल्दी तैयार होने से शहर में शुद्ध हवा की कमी को पूरा किया जा सकता है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!