रीवा से सीएम का ऐलान : 3 लाख 33 हज़ार युवाओं को मिला रोजगार, जानिए सीएम के भाषण की बड़ी बातें

रीवा। एसएएफ ग्राउंड में हुए रोजगार दिवस कार्यक्रम में शामिल होने रीवा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के तीन लाख 33 हजार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित किए जाने का दावा किया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में आयोजित किए जा रहे रोजगार मेलों के माध्यम से सरकार युवाओं को लाभान्वित करने के प्रयास में लगी हुई है. सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने रीवा में बन रहे एयरपोर्ट के विस्तार कार्य में तेजी लाने की बात कही है.

युवाओं को मिलेगा रोजगार मेलों से लाभ : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मध्य प्रदेश में पहली बार रोजगार दिवस की शुरुआत हुई थी. जिसके बाद से मध्य प्रदेश सरकार लगातार युवाओं को रोजगार योजनाओं से लाभान्वित करने के प्रयास में जुट गई है. इसी कड़ी में रीवा के एसएएफ ग्राउंड में रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. रोजगार मेलों से सीएम ने प्रदेश के 3 लाख 33 हजार युवाओं को रोजगार मिलने तथा स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित किए जाने का दावा किया है.

rewa rojgar diwas

एसएएफ ग्राउंड में रोजगार दिवस कार्यक्रम

rewa rojgar diwas

एसएएफ ग्राउंड में रोजगार दिवस कार्यक्रम


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी बात

– अधिकतम रोजगार के अवसर.

– हर महीने में 1 दिन मनाया जाएगा रोजगार दिवस.

– हर महीने 1 लाख युवाओं को दिया जाएगा रोजगार.

– 3 लाख 3 हजार युवाओं को स्वरोजगार योजना का लोन देने का ऐलान.

– पुलिस की भर्ती फिर निकलेगी.

– पुलिस की भर्ती में गांव के युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी.

– 50 % पुलिस की भर्ती भागदौड़ के लिए होगी.

– एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा.

– पानी को बचाने के लिए रीवा में 1 साल में 70 तालाब बनाए जाएंगे.

अपराधियों को दी सख्त चेतावनी: सीएम ने बच्ची से दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे आज घटना का पता चला है जिसे पढ़कर मैं काफी चिंतित हूं शहर के राज निवास में इस तरह की घटना चिंता का विषय है. पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के सख्त निर्देश देते हुए सीएम ने मंच से कहा, कहां गए एसपी, कहां है कलेक्टर, आईजी कहां है कान खोल कर सुन लो इस तरह के अपराधियों को किसी भी तरह से प्रदेश सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी. बुलडोजर किस दिन काम आएगा जमींदोज कर दो घर तोड़ दो और इतना मजबूर कर दो कि वह विंध्य ही नहीं मध्यप्रदेश छोड़कर चले जाएं.

सरकार की योजनाओं की ब्रांडिग भी की: इस दौरान सीएम ने अपनी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जमकर ब्रांडिंग की वही विगत 3 महीनों में चल रहे रोजगार मेले में मिले स्वरोजगार व रोजगार के आंकड़े भी बताए. चौहान ने बताया कि जनवरी में 5 लाख 26000 व 16 फरवरी को 5 लाख 4000 लोगों को रोजगार मिला है. 30 मार्च को यानी आज 3 लाख 35000 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया और स्वरोजगार योजनाओँ से लाभान्वित कराया गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    आवेदनों को शरीर पर लपेटकर कलेक्टर ऑफिस पहुंच गया युवक, बोला “PM-CM कार से या पैदल आएं तो देंगे इनाम”,जानें पूरा मामला

    मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आवेदन दे-दे कर थक चुके एक युवक ने इस बार फिर से शिकायत का अलग तरीका अपनाया. यहां के एक गांव में अधूरी पड़ी…

    मध्य प्रदेश में बड़ा घोटाला आया सामने, ₹16. 50 पैसे की ग्लूकोज स्ट्रिप 1650 रुपये में और ₹1300 में खरीदी गई डस्टबिन

    मध्य प्रदेश में घोटालों (Corruption) का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक जिलों और अलग-अलग विभागों से लगातार घोटालों की खबरें आ रही हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!