​​​​​​​MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला;शादीशुदा बेटी को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति,मां के निधन के बाद शिक्षा विभाग में दिया था आवेदन

इंदौर:मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में बुधवार को महत्वपूर्ण आदेश दिया है। इंदौर खंडपीठ ने फैसले में कहा कि भले ही बेटी की शादी हो गई, वह दूसरे घर चली गई, लेकिन उसे भी अनुकंपा नियुक्ति पाने का पूरा अधिकार है।

खास बात यह है कि शादीशुदा बेटी के भाई और बहन ने भी अनापत्ति दी थी। दरअसल, संतोष परमार नेहरू नगर स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ाती थीं। उनका 2020 में निधन हो गया। संतोष दृष्टिहीन शिक्षक थीं। मां के निधन के बाद शादीशुदा बेटी तरुणा ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए दिसंबर-2020 में शिक्षा विभाग को आवेदन किया था।

23 जुलाई 2021 को विभाग ने शादी का हवाला देकर अनुकंपा नियुक्ति देने से मना कर दिया। इस फैसले को तरुणा ने अधिवक्ता आनंद अग्रवाल के जरिए हाईकोर्ट में चुनौती दी। जस्टिस प्रणय वर्मा की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। याचिका में उल्लेख किया गया कि अनुकंपा नियुक्ति के मामले में ऐसा कोई नियम नहीं है कि शादी हो चुकी बेटी को इसका लाभ नहीं दिया जा सकता है।

पूर्व में हाईकोर्ट की फुल बेंच इस नीतिगत मसले को सुन चुकी है। फुल बेंच ने ही आदेश पारित किया था कि अनुकंपा नियुक्ति का हक बेटी को भी है भले ही उसकी शादी हो चुकी है। तरुणा के भाई विजित और बहन प्रेरणा ने भी लिखित में सहमति दी है कि तरुणा को नौकरी दिए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!