कर्नाटक : पाठ्यक्रम में शामिल की जा सकती है भगवद् गीता, शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत

बेंगलुरु: कर्नाटक में भी गुजरात की तर्ज पर पाठ्यक्रम में भगवद् गीता को शामिल करने की बात चल रही है. राज्य के शिक्षा मंत्री बी नागेश ने इसके संकेत दिए. उन्होंने कहा की पाठ्यक्रम में भगवद् गीता को जोड़ने के लिए कोई समस्या नहीं है. गुजरात में इसकी घोषणा की जा चुकी है और हम भी ऐसा करने के लिए सीएम से चर्चा करेंगे. उन्होंने विधान सौध में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं

उन्होंने आगे कहा, हम शिक्षा प्रणाली में नैतिक विज्ञान को जोड़ने के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्रियों और शिक्षा विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे जिससे हम आने वाले दिनों में सही फैसला ले सकें. शिक्षा विशेषज्ञ भगवद गीता के साथ पाठ्यक्रम में बाइबल और कुरान से भी कई बातें जोड़ने को कह सकते हैं और उस पर भी बात होगी. उन्होंने बताया की जब एसएम कृष्णा सीएम थे तब वे हर रात भगवद् गीता पढ़ते थे. इससे उन्हें शांति मिलती थी. इसलिए, पाठ्यक्रम में भगवद् गीता को जोड़ने के लिए कोई समस्या नहीं है.

वहीं मंत्री मुरुगेश निरानी ने कहा कि भगवद गीता में मानवता का मूल्य है. बच्चों को इसे पढ़ने की जरूरत है जिससे उनके ज्ञान का विकास हो सके. गुजरात सरकार पहले से ही टेक्स्ट मोड में जोड़ने की योजना बना रही है और इसे हमारे राज्य में भी टेक्स्ट में जोड़ा जाना चाहिए. उधर मुख्यमंत्री की राजनीतिक सचिव रेणुका आचार्य ने कहा कि, ‘मैं पाठ्यक्रम में भगवद् गीता का स्वागत करूंगी.’

उन्होंने कहा कि स्पीकर ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने के लिए बुलाया था, पर कोई नहीं आया. आप इस देश में रहने के काबिल नहीं हैं. छात्र बैंड का आह्वान कर विरोध कर रहे हैं. कांग्रेस ने बच्चों की शिक्षा को बर्बाद किया है. वहीं कुदाची राजीव ने कहा कि, हमें चीजों की गहराई जानने के बारे में बात करनी चाहिए. नहीं तो बर्बादी तय है. मैं दस वर्षों से लगातार भगवद गीता पढ़ रहा हूं. मेरा अपना यूट्यूब चैनल है और जितना मुझे पता है की भगवद गीता को नृविज्ञान(Anthropology) की दुनिया में सबसे महान पुस्तक माना जाता है.

इस पर केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि पाठ्यक्रम में पहले से ही भगवद् गीता और रामायण के विचार शामिल हैं. लोगों के लिए सभी धर्मों के रीति-रिवाजों और विचारों को जानना गलत नहीं है. इसलिए कुछ भी नया करने की जरूरत नहीं है. विधान सौध में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैं शुरू से ही एनईपी का विरोधी रहा हूं. उन्होंने भगवद गीता को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर आपत्ति जताई.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!