भाजपाइयों के घंटे घड़ियाल चले

इंदौर में ‘घंटानाद’ प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट पर बेरिकेड्स तोड़कर घुसे भाजपाई, हवा में लहराया बल्ला

इंदौर। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के विरुद्ध किए जा रहे प्रदेश व्यापी ‘घंटानाद’ आंदोलन के दौरान बुधवार को इंदौर में भी भाजपाइयों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बीच इंदौर कलेक्ट्रेट पर बेरिकेड्स तोड़कर भाजपाई अंदर घुस गए और गेट पर हवा में क्रिकेट का बल्ला भी लहराया।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के लगभग नौ माह बाद भाजपा द्वारा यह पहला बड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन है। राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ हो रहे इस आंदोलन का नाम दिया गया है,’घंटानाद’। कांग्रेस सरकार को नींद से जगाने के लिए यह प्रदेशव्यापी ‘घंटानाद’ आंदोलन हो रहा है।

इसके चलते आज इंदौर में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घंटा-मंजीरे लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुँचे। इस दौरान कलेक्ट्रेट गेट के बाहर लगाए गए वेरी गेट्स को तोड़कर आंदोलित कार्यकर्ता गेट पर भी चढ़ गए और वहां से हवा में क्रिकेट का बल्ला भी लहराया।

उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय एक विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर निगम कर्मचारियों के साथ बल्ले से मारपीट करने के आरोप में चर्चा में आए थे। इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा कायम होने के साथ गिरफ्तारी भी हुई थी, जिसमें बाद में जमानत पर रिहा हुए।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!