जबरदस्त याददाश्त वाले कैशियर ने चुराए 1300 क्रेडिट कार्ड्स के नंबर

जापान के एक कैशियर ने अपनी जबरदस्त याददाश्त का इस्तेमाल ग्राहकों को चपत लगाने में की। उसके बारे में पुलिस ने बताया कि वह जिस चीज को देख लेता था वह उसके दिमाग में छप जाती थी। अपनी इस फोटोग्राफिक मेमोरी का इस्तेमाल कर उस कैशियर ने 1,300 ग्राहकों से क्रेडिट कार्ड की जानकारी चुरा ली। पुलिस ने बताया कि 34 वर्षीय युसुके तानिगुची को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जांच में पता चला था कि उसने चोरी की गई जानकारी का इस्तेमाल करके मार्च में करीब 2,600 डॉलर के बैग खरीदे थे। पुलिस ने उसके ऑर्डर को इंटरसेप्ट किया और कथित चोर को पकड़ने के लिए खुद तनुगुची के बैग डिलीवर करने पहुंची थी। मामले की जांच में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि तनुगुची की फोटोग्राफिक मेमोरी है, यानी वह जिस चीज को एक बार देख लेता है, वह उसे लंबे समय तक याद रहती है।

पुलिस का कहना है कि पार्ट-टाइम कैशियर ने अपने सामान को खरीदने के लिए कम समय में ग्राहक क्रेडिट कार्ड की जानकारी को याद रखा। पुलिस ने कहा कि वह सभी डिटेल्स को याद रखता था और बाद में उन्हें लिख लेता था। उन जानकारियों का इस्तेमाल वह बाद में ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए करता था। फिलहाल पुलिस उसके द्वारा अंजाम दिए गए अन्य अपराधों की जांच कर रही है।

यूनियन कॉलेज में मनोविज्ञान के प्रोफेसर डैनियल बर्न्स के अनुसार विज्ञान वास्तव में फोटोग्राफिक मेमोरी के दावों पर यकीन नहीं करता है। वैज्ञानिकों को फोटोग्राफिक मेमोरी के प्रमाण नहीं मिले हैं। मगर, बहुत अच्छी याददाश्त वाले लोग होते हैं, जो आश्चर्यजनक रूप से विस्तार के साथ कोई भी जानकारी याद रख सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!