इंदौर दौरे पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, संगठन को मजबूत करने के लिए बीजेपी पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

इंदौर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार शाम इंदौर दौरे पर पहुंचे, जहां वह विभिन्न क्षेत्रों में लगातार संपर्कों में जुटे हुए हैं. सिंधिया ने सबसे पहले आकर एमपीसीए के पदाधिकारियों की बैठक ली तो वहीं रविवार सुबह संगठन मंत्री सुहास भगत के घर पहुंचे.

शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे सिंधिया
पिछले दिनों संगठन मंत्री सुहास भगत की माता जी का देहांत हो गया था. सुहास भगत की माता जी के देहांत होने की खबर जैसे ही राजनीतिक गलियारों में चली तो सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर पहुंचे थे और शोक संवेदना व्यक्त की थी, उनके बाद मध्य प्रदेश के कई मंत्रियों के साथ ही वरिष्ठ नेता भी सुहास भगत के घर पहुंचे थे. इसी कड़ी में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपने मैराथन दौरे में से समय निकालकर रविवार सुबह संगठन मंत्री के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की. इस दौरान संगठन मंत्री के घर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया तकरीबन आधा घंटे तक रुके और उनके हालचाल जाने.

अलग अलग कार्यक्रमो में कर रहे है शिरकत
ज्योतिरादित्य सिंधिया आज यानी रविवार को सुबह से विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं. सुबह सबसे पहले वह माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर पहुंचे और माल्यार्पण किया. उसके बाद संगठन मंत्री सुहास भगत के घर पहुंचे और उनकी माता जी के देहांत पर शोक संवेदना व्यक्त की. इसके बाद सिंधिया सयाजी होटल के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे जहां, उन्होंने इंदौर के क्रिकेटरों का सम्मान किया, जिनका इंडिया टीम में सिलेक्शन हुआ है. इसके साथ ही प्रबुद्ध जनों के साथ भी सिंधिया ने मुलाकात की.

इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
ज्योतिरादित्य सिंधिया शाम को बीजेपी कार्यालय भी पहुंचेंगे जहां, बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें संगठन को किस तरह से मजबूत करना है और केंद्र सरकार के साथ ही प्रदेश सरकार की जो योजना है उसको आम जनता किस तरह से पहुंचाना है इसको लेकर दिशा-निर्देश देंगे. इसी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया महू के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!