भाजपा का ‘घंटानाद’ आंदोलन, कमलनाथ सरकार को जगाने के लिए

भोपाल । विधानसभा चुनाव के 10 महीने बाद बतौर विपक्ष भारतीय जनता पार्टी पहली बार ‘घंटानाद” आंदोलन के जरिए कमलनाथ सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर रही है। पार्टी का दावा है कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ने से अराजकता की स्थिति है। किसान परेशान है, कर्जमाफी के नाम पर किसानों से छलावा किया गया। अब उन पर 14 फीसदी जुर्माने के साथ कर्ज के भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है। तबादलों ने गवर्नेंस को चौपट कर दिया है। जन समस्याओं के निपटारे पर किसी का ध्यान नहीं है। इन सारे मुद्दों को लेकर भाजपा बुधवार को सड़कों पर उतरेगी।

आंदोलन के लिए हर जिले में पार्टी के बड़े नेताओं को तैनात किया गया है। भोपाल में प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह और सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विदिशा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। इस आंदोलन में कार्यकर्ता घंटे-घड़ियाल और झांझ -मंजीरा बजाकर सरकार को जगाएंगे। मध्यप्रदेश बचाओ-कांग्रेस सरकार भगाओ के नारे के साथ हर जिले में कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। भोपाल में कमला पार्क तिराहे से कलेक्ट्रेट तक भाजपा कार्यकर्ता मार्च करेंगे।

पार्षदों को भी बुलाया

भाजपा ने मंगलवार को राजधानी के सारे पार्षदों को बुलाया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक संगठन महामंत्री सुहास भगत और संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी द्वारा बुलाई बैठक में सभी पार्षदों से कहा गया कि वे घंटानाद आंदोलन में अनिवार्य रूप से शामिल हों, साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को भी साथ लेकर आएं। बैठक में कुछ देर के लिए प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आप अपने हर वार्ड के आम आदमी तक हमारे आंदोलन के उद्देश्य को पहुंचाएं। लोगों को बताएं कि किस तरह बिजली बिल से जनता परेशान है। कानून व्यवस्था पर सरकार का नियंत्रण नहीं है।

घंटानाद से जगाएंगे सरकार को : राकेश सिंह

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने दावा किया कि घंटानाद आंदोलन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। इस आंदोलन में महिला, युवा, किसान सहित सभी वर्ग के लोग कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर प्रदेश की कमलनाथ सरकार को कुंभकरणी नींद से जगाएंगे। धोखे से बनी कांग्रेस सरकार ने मात्र नौ माह में भष्टाचार के कीर्तिमान स्थापित किए हैं। झूठी कर्जमाफी, खस्ताहाल सड़कों, गायब हुई बिजली और भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लादे जाने के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!