यूपी-मणिपुर में फिर भाजपा, उत्तराखंड में कांग्रेस ,पंजाब और गोवा में हंग असेंबली के आसार

दिल्ली:पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुके हैं. सियासी दलों को किस राज्य में कितनी सीटें मिलेंगी ? इस बात पर सर्वेक्षण एजेंसियों की राय दिलचस्प तरीके से सामने आई है. गौरतलब है कि पांच राज्यों में चार में फिलहाल बीजेपी सत्ता में है. पंजाब में कांग्रेस की सरकार है. विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों के बाद देखना दिलचस्प होगा कि किस राज्य में कौन सी पार्टी की सरकार बनेगी. सरकारें स्पष्ट बहुमत की बनेंगी या त्रिशंकु विधानसभा जैसे हालात बनेंगे इस पर सर्वे एजेंसियों की राय बंटी हुई है. एक नजर पूर्वानुमान पर-

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के पूर्वानुमान

सर्वे एजेंसीभाजपा+कांग्रेस+आपशिरोमणि अकाली दल+
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया01-0419-3176-9007-11
एबीपी – सी वोटर्स07-1322-2851-6120-26
चाणक्य011010006
पी-मार्क01-0323-7162-7016-24
टीवी9भारत वर्ष पोलस्टार्ट01-0624-2955-6122-26

यूपी विधानसभा चुनाव के पूर्वानुमान

सर्वे एजेंसीभाजपा+कांग्रेस+बसपासपा+अन्य+
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया288-32601-0303-0971-101
एबीपी – सी वोटर्स228-24404-0813-21132-148
पी-मार्क240041714002
सीएनएन न्यूज 182401714006
टाईम्स-नाऊ2250914151
जन की बात2400715006
न्यूज टुडे -चाणक्य2940102105

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के पूर्वानुमान

सर्वे एजेंसीभाजपा+कांग्रेस+आपअन्य
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया41250004
एबीपी – सी वोटर्स26-3232-3800-0203-07
पी-मार्क35-3928-3400-0300-03
चाणक्य43240003
टीवी9भारत वर्ष पोलस्टार्ट31-3333-3500-0302

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022

सर्वे एजेंसीभाजपा+कांग्रेस+अन्य+
पी-मार्क27-3111-1711-23
एबीपी – सी वोटर्स23-2712-1613-21
इंडिया न्यूज261222
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया33-4304-0810-23

गोवा विधानसभा चुनाव 2022

सर्वे एजेंसीभाजपा+कांग्रेस+अन्य+
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया14-1815-2202-09
एबीपी – सी वोटर्स13-1712-1605-11
पी-मार्क13-1713-1704-10
टाईम्स नाऊ-वीटो141610
टीवी9भारत वर्ष पोलस्टार्ट17-1911-1303-11

पोल ऑफ पॉल्स —-

भाजपा+सपा+बीएसपीअन्यकांग्रेसआपशिरोमणि अकाली दल+टीएमसीएनपीपीकुल सीटें
उत्तर प्रदेश2451381307403
उत्तराखंड38310170
पंजाब0401227515117
गोवा160515020240
मणिपुर3013130460

क्या है एग्जिट पोल
बता दें कि एग्जिट पोल शोधकर्ताओं द्वारा किए जाते हैं. शोधकर्ता मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग कर पोलिंग बूथ से बाहर निकलने वालों से जानकारी हासिल करते हैं कि उन्होंने किस पार्टी या उम्मीदवार के पक्ष में वोट किया. ऐसे पोल का उद्देश्य मतदाताओं से एकत्रित जानकारी के आधार पर चुनाव के परिणाम की भविष्यवाणी करना है. भारत में कई संगठनों द्वारा एग्जिट पोल किए जाते हैं.

एग्जिट पोल करने वाले निजी फर्म और मीडिया संगठन हैं- टुडेज चाणक्य, एबीपी-सी-वोटर, न्यूज18, इंडिया टुडे-एक्सिस, टाइम्स नाउ-सीएनएक्स, न्यूज एक्स-नेता, रिपब्लिक-जन की बात, रिपब्लिक-सी-वोटर, एबीपी-सीएसडीएस और चिंतामणि.

पिछले विधानसभा नतीजों पर एक नजर-

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं. साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे ज्यादा 312 सीटें जीतकर सत्ता पर काबिज हुई थी. जबकि 2012 में सरकार बनाने वाली समाजवादी पार्टी महज 47 सीटों पर सिमट गई. वहीं बसपा सिर्फ 19 सीटें ही जीत पाई.

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
पंजाब में 117 विधानसभा सीटें हैं, 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में 77 सीटें जीतकर 10 साल बाद सत्ता में वापसी की थी. वहीं आम आदमी पार्टी 20 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी दल बना और 10 साल तक सत्ता पर काबिज रही शिरोमणि अकाली दल सिर्फ 18 सीटों पर सिमट गई.

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटें हैं. साल 2017 में हुए चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 57 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. जबकि कांग्रेस सिर्फ 11 सीटें ही जीतने में कामयाब रही थी.

गोवा विधानसभा चुनाव 2022
2017 में 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में कांग्रेस 17 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी. लेकिन कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट नहीं रख पाई. नतीजतन गोवा में बीजेपी की सरकार बन गई. बीजेपी ने साल 2017 में मात्र 13 सीटें जीती थीं.

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022
मणिपुर में 60 विधानसभा सीटें हैं. 2017 में कांग्रेस ने 28 और बीजेपी ने 21 सीटों पर जीत हासिल की थी. कोई भी दल अपने दम पर सरकार बनाने के लिए जरूरी 31 सीटों का जादुई आंकड़ा नहीं छू पाया. लेकिन मणिपुर में बीजेपी सरकार बनाने में कामयाब रही.

एग्जिट पोल: उत्तर प्रदेश में भाजपा, पंजाब में आप की जीत का अनुमान : कई ‘एग्जिट पोल’ में उत्तर प्रदेश में भाजपा और पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया है, जबकि उत्तराखंड में मिलीजुली स्थिति बताई जा रही है. सीएनएन न्यूज 18, रिपब्लिक टीवी और न्यूज एक्स चैनलों के एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 211-277 सीटें मिलने और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को 119 से 160 सीटें मिलने का अनुमान है. इनमें से ज्यादातर ‘एग्जिट पोल’ में पंजाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप की जीत का अनुमान लगाया है. इंडिया टुडे के ‘एक्जिट पोल’ में 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में आप को 76-90 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है. टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट के एग्जिट पोल में हालांकि, पंजाब में आप के लिए 56-61 सीटों का अनुमान जताया गया है.अधिकतर एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ कांग्रेस को पंजाब में दूसरा स्थान मिलने का अनुमान जताया गया है. उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए अलग-अलग एग्जिट पोल में विधान सभा चुनाव में जीत का अनुमान व्यक्त किया गया है. कुछ एग्जिट पोल में गोवा में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जतायी गई है, जबकि मणिपुर में भाजपा को प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!