नाराज प्रिंसिपल ने शिकायतकर्ता की बेटी को स्कूल से निकाला, DEO ने किया अटैच

माचलपुर/राजगढ़। आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में एक पिता को प्रधानाध्यापक के समय पर स्कूल नहीं आने की शिकायत करना भारी पड़ गया। शिकायत से बौखलाए प्रधानाध्यापक ने शिकायतकर्ता की बेटी के पिता को अगले ही दिन स्कूल बुलाकर टीसी थमाते हुए अन्य स्कूल में पढ़ाई करने की नसीहत दे डाली। स्कूल से बेदखल की गई पीड़ित बालिका 16 दिन से स्कूल नहीं गई है।

जीरियाखेड़ी के सरकारी मावि की कक्षा 6वीं में अध्ययनरत मेघा के पिता राधेश्याम पाटीदार ने ग्रामीणों के साथ 23 अगस्त को गोघटपुर गांव पहुंचकर आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह से प्रधानाध्यापक पप्पूलाल जाटव की समय पर स्कूल नहीं आने व मनमानी की लिखित शिकायत की थी।

शिकायतकर्ता राधेश्याम ने बताया कि शिकायत के बाद बालिका मेघा को संबंधित प्रधानाध्यापक पप्पूलाल जाटव ने 24 अगस्त को ही टीसी देकर स्कूल से निकाल दिया। साथ ही बोले कि अन्य स्कूल में दाखिला करा लो। टीसी देने के बाद से ही मेघा की पढ़ाई बंद हो गई है। वह बीते 16 दिन से स्कूल नहीं गई है।

इस पर पीड़ित बालिका के पिता ने ऊर्जा मंत्री के जीरापुर प्रवास के दौरान घटनाक्रम की जानकारी दी। मंत्री ने अभिभावक को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले की जिला शिक्षाधिकारी बीएस बिसोरिया से शिकायत के बाद उन्होंने प्रधानाध्यापक पप्पूलाल जाटव को नजदीकी गांव के एक अन्य सरकारी स्कूल में अटैच कर दिया है।

पिता ने ही मांगी थी टीसी

– राधेश्याम पाटीदार हमारी संस्था के पीटीए अध्यक्ष हैं। उन्होंने स्कूल आकर कहा था कि आपके स्कूल में पढ़ाई नहीं होती, आप मेरी बेटी की टीसी दे दो। मैंने आवेदन देने का कहा भी था, लेकिन उन्होंने कहा कि हम सब एक ही हैं, टीसी दे दो। मैंने विश्वास करके उन्हें टीसी बनाकर दे दी। मैं इस संस्था में 14 वर्ष से सेवाएं दे रहा हूं। गांव वाले मेरा बहुत सम्मान करते हैं। स्कूल में पाटीदार समुदाय की एक ही बालिका थी। बाकी सभी विद्यार्थी एससी वर्ग के हैं। बालिका एवं उसके पिता के आरोप निराधार हैं। 

– पप्पूलाल जाटव, प्रधानाध्यापक।

अन्य स्कूल में अटैच किया है

– बालिका के पिता की शिकायत पर प्रधानाध्यापक जाटव को अन्य स्कूल में अटैच कर दिया है। बालिका को स्कूल भेजो। मैं मामले को दिखवाता हूं। 

– बीएस बिसोरिया, जिला शिक्षा अधिकारी, राजगढ़।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!