घरेलू हिंसा मामले में मोहम्मद शमी को राहत, अदालत ने गिरफ्तारी वारंट पर दिया यह आदेश

पश्चिम बंगाल की अलीपुर अदालत ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के खिलाफ जारी गिरफ्तारी के वारंट पर स्टे लगा दिया है. एक सप्ताह पहले ही शमी और उनके भाई हसीद अहमद के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. अदालत ने उनसे 15 दिनों के भीतर सरेंडर करने को कहा था. शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया दहेज और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।

अलीपुर अदालत ने धारा 498 ए (घरेलू हिंसा) और 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत फेमस क्रिकेटर के खिलाफ मामले में पुलिस द्वारा आरोप पत्र दायर किए जाने के लगभग छह महीने बाद वारंट जारी किया था. शमी की पत्नी हसीन जहां ने पिछले साल मार्च में उन पर कई गंभीर आरोप लगाकर सनसनी पैदा कर दी थी. हसीन जहां ने शमी पर मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश, घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद से शमी को देश से बाहर जाकर क्रिकेट खेलने के लिए भी अदालत की इजाजत लेनी पड़ रही थी. इसी वजह से अमेरिकी वीजा मिलने में भी उनको खासी परेशानी हुई थी. बाद में बीसीसीआई के दखल से उन्हें वीजा मिल सका था।

दक्षिण अफ्रीका से लौटने पर हुआ था विवाद

पिछले साल मोहम्मद शमी के दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद हसीन जहां से उनका विवाद हुआ था. हसीन जहां ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कई फोटो और वॉट्सअप के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए शमी पर लड़कियों के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था.यह विवाद सार्वजनिक हो गया था. शमी अपने खिलाफ लगे आरोपों को खारिज करते आ रहे हैं. अभी मामला अदालत में ही लंबित है अभी तक हसीन जहां मामले में कुछ भी साबित नहीं कर सकी हैं. मामले की अगली सुनवाई 2 नवंबर को होगी।

मोहम्मद शमी ने दो महीने पहले ही खत्म हुए आईसीसी विश्व कप 2019 में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने केवल चार ही मैच खेलकर 14 विकेट लिए थे जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक भी शामिल थी. इसके बाद शमी ने वेस्टइंडीज में भी मोहम्मद शमी ने बढ़िया गेंदबाजी की लेकिन वे ज्यादा विकेट नहीं ले सके थे. इसी सीरीज में उन्होंने अपना 150वां टेस्ट विकेट भी लिया था. वे 70 वनडे में 130 विकेट ले चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!