मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर आज भाजपा कार्यकर्ता करेंगे पौधारोपण

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार यानी 5 मार्च को 63 बरस के हो जाएंगे। भाजपा प्रदेशभर में पौधारोपण करके अपने लाडऩे मुख्यमंत्री के जन्मदिवस का जश्न मनाएगी। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि जिस तरह पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं, वैसे ही कार्यकर्ता भी पौधा लगाएं। पार्टी की रीति-नीति के अनुसार होर्डिंग्स, पोस्टर और बनैर लगाने की जगह सेवा के कार्य करें।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहीं भी रहे हों पर उन्होंने प्रतिदिन एक पौधा अवश्य लगाया है। देश में ऐसा कोई जननप्रतिनिधि नहीं रहा, जिसने इस तरह संकल्पबद्ध होकर पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए काम किया हो। गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचने, कन्या पूजनन, अस्पताओं में फसल वितरण आदि कार्य भी किए जा सकते हैं।
 समर्पण निधि का कोई लक्ष्य नहीं
उन्होंने कहा कि समर्थन निधि में राशि जुटाने का कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं है। हमारा मकसद मतदान केंद्र स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ उन व्यक्तियों तक पहुंचाना है, जो पार्टी की विचारधारा का समर्थन करते हैं। इस अभियान को काफी समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस के सदस्यता अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि सभी दल अपने-अपने कार्यक्रम चलाते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है पर घर चलो, घर-घर चलो अभियान जिस तरह गाडिय़ों में बैठक संचालित हो रहा है वो सबके सामने है। बूथ विस्तार कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि हमने सभी मतदान केंद्रों तक पहुंचने का प्रयास किया है। मतदान केंद्रवार डाटा तैयार किया है।
यूक्रेन से 304 की कराई सुरक्षित वापसी
उन्होंने यूक्रेन में फंसे प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कहा कि 452 विद्यार्थियों सहित अन्य नागरिकों में से 304 वापस आ गए हैं। शेष की वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रयासरत हैं। पार्टी का काल सेंटर भी काम कर रहा है। अब तक डेढ से ज्यादा परिवारों से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संपर्क किया है। आने वाले दिनों में सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!