उज्जैन में PWD से रिटायर अधिकारी ने 82 की उम्र में 46 साल छोटी विधवा को अपनाया

उज्जैन  PWD विभाग से रिटायर्ड अधिकारी ने शुक्रवार काे अपनी उम्र से 46 साल छोटी विधवा महिला से कोर्ट मैरिज की। वल्लभनगर निवासी एसपी जोशी (82 ) PWD में सेक्शन हेड थे। वह फरवरी 1999 में सेवानिवृत होने के बाद पत्नी बच्चे नहीं होने से अकेले रहते है। वहीं शास्त्री नगर निवासी विभा जोशी (36) गृहणी है और पति की मौत के बाद 6 साल के बच्चे के साथ अकेली रहती है। दोनों ने मेल मुलाकात होने के बाद एक दूसरे का सहारा बनने का निर्णय लिया।

शुक्रवार को विभा अपने रिश्तेदार और एसपी जोशी अकेले कोठी स्थित प्रशासनिक कार्यालय पहुंचे। जहां एडीएम संतोष टैगोर के समक्ष कोर्ट मैरिज की। इस शादी का पता चलते ही एडीएम कार्यालय पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे विभा और जोशी जमकर बिफर गए। एडीएम टैगोर ने कहा कि संबंधित ने विधिवत आवेदन दिया था और परिजनों के साथ उपस्थित होकर शादी की है।

पेंशन बनेगी सहारा

एसपी जोशी ने कहा कि उनका इस दुनिया में कोई नहीं है। उन्हें 28 हजार रुपए पेंशन मिलती है। विभा भी विधवा होने के कारण बेसहारा है। उसकी स्थिति को देख उन्होंने उससे विवाह का निर्णय लिया लिया, ना कि खुद के सुख के लिए। वहीं विभा जोशी ने कहा के वह सहारे के लिए शादी कर रही है। लोगों के फोटो-वीडियो बनाते को लेकर कहा कि हमें मनोरंजन का साधन न बनाए। लोगों ने परेशान किया तो वह सुसाइड कर लेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!