जन्मदिन पर CM का सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता 20% से बढ़ाकर 31% किया, जानें किसका बढ़ेगा कितना वेतन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन के मौके पर घोषणाओं का पिटारा फिर से खोल दिया है, जिसका सीधा असर 2023 के चुनाव पर पड़ेगा. साढ़े चार लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियो को शिवराज सिंह ने अपने जन्मदिन पर बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री चौहान अपने जन्मदिन के मौके पर विदिशा स्थित बाढ़ वाले गणेश मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने कर्मचारियाें को 1 अप्रैल से 31 फीसदी डीए देने की घोषणा की है. इन कर्मचारियों की काफी समय से डीए की राशि प्रदान करने की मांग चल रही है, लेकिन अभी तक उन्हें राशि आवंटित नहीं की गई थी.

दीवापली पर 12 से बढ़कर 20 फीसद हुआ था महंगाई भत्ता
2021 में दीवापली के मौके पर शासकीय सेवकों के मंहगाई भत्ते का दर 12 से बढ़ाकर 20 फीसदी किया गया था. फिलहाल शासकीय कर्मियों व पेंशनरों को 20 फीसदी की दर से मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब यह 20 फीसदी से बढ़ाकर 31 फीसदी किया जाएगा. 

इस तरह बढ़ेगा वेतन

31% महंगाई भत्ताप्रतिमाह मिलेगा लाभ
चतुर्थ श्रेणी1705 से 3058
तृतीय श्रेणी2145 से 7711
द्वितीय श्रेणी6171 से 12518
प्रथम श्रेणी13541 से 22253

लाडली लक्ष्मियों को कॉलेज में एडमिशन पर मिलेगा 25 हजार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि, प्रदेश की लाडली लक्ष्मियों का भविष्य बेहतर बने इसके लिए हम लगातार योजनाएं बना रहे हैं. हमने फैसला किया है कि अब लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत पूर्व में मिलने वाले लाभ के अलावा, उनके कॉलेज में एडमिशन होने पर 25 हजार रुपये की राशि अलग से दी जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!