अत्याधिक बारिश से हाल बेहाल मध्य प्रदेश, 18 जिलों में रेड अलर्ट जारी

भोपाल: मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में इन दिनों लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है आम आदमी की कठिनाइयां बढ़ती जा रही है रोज नए-नए हादसे की खबर सुनने में आ रही है।

प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय है और उसकी सक्रियता बढ़ती ही जा रही है। मौसम केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के 38 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है ।इनमें से 18 जिलों में रेड अलर्ट और 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में मूसलाधार बारिश से आम आदमी की जिंदगी मुश्किल में आ गई है। भारी बारिश के चलते प्रदेश के 28 बड़े बांधों में से 21 बांध के गेट खोले गए हैं। इधर तापमान में गिरावट आ गई है। दिन में तापमान में सामान्य से 4 डिग्री कम की गिरावट दर्ज की गई है।

 रेड अलर्ट वाले जिले

इंदौर, धार, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, आगर, देवास, नीमच, मंदसौर, होशंगाबाद, बेतुल और हरदा

 ऑरेंज अलर्ट वाले जिले 

भोपाल, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, कटनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, अनूपपुर, डिंडोरी, उमरिया, शहडोल, गुना, अशोकनगर, रीवा और सागर।

बताया गया है कि मानसून को व्यापक रूप में प्रभावित करने वाला सिस्टम निम्न दबाव के क्षेत्र के रूप में प्रदेश के उत्तर पूर्वी भागों पर है। यह रेखा पश्चिमी राजस्थान ,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है ,वहीं पूर्वी भारत में असम के ऊपर हवाओं में एक  चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!