अखिलेश यादव भक्षक, सीएम योगी रक्षक- जेपी नड्डा

मिर्जापुर/चंदौली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनपद की मंझवा विधानसभा सीट के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की. उन्होंने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है. कहा इनकी सरकार में आजम खान, मुख्तार और अतीक दनदनाते थे. अब जेल में गुल्ली-डंडा खेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि इनकी योगी सरकार ने संपत्ति भी जब्त कर ली है. मंत्री मुख्यमंत्री बनने के लिए लोग संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए शपथ लेते हैं, लेकिन अखिलेश ने आतंकवादी की रक्षा करने की शपथ ली थी. अखिलेश का दोस्त भी आतंकी ही होता है. वहीं, जेपी नड्डा ने चंदौली चकिया सीट से प्रत्याशी कैलाश आचार्य के समर्थन में जनसभा की.

मिर्जापुर के मंझवा विधानसभा सीट से निषाद पार्टी और बीजेपी अपना दल एस के गठबंधन लड़ रहे प्रत्याशी डॉ. विनोद के समर्थन में जनसभा की. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सभी लोग शपथ लेते हैं संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लेकिन अखिलेश यादव ने आतंकवादी की रक्षा करने के लिए शपथ ली थी. अखिलेश का दोस्त भी आतंकी ही होता है. आगे कहा कि गोलघर गोरखपुर मुंबई ट्रेन ब्लास्ट दिल्ली ब्लास्ट वाराणसी ब्लास्ट के आरोपियों के मुकदमे अखिलेश ने ही वापस लिए थे मुजफ्फरनगर के आरोपी को लखनऊ बुलाकर बिरयानी खिलाते थे.

भारतीय जनता पार्टी जेपी नड्डा ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में आजम खान दनदनाते थे और अखिलेश उनको साहब कहते थे. मुख्तार और अतीक भी दनदनाते थे आज तीनों जेल में हैं गुल्ली डंडा खेल रहे हैं इनकी संपत्ति भी सैकड़ों करोड़ों की योगी सरकार ने जब्त कर लिया है वहां पर निर्माण करा कर गरीबों को दिया जाएगा. मुख्तार अंसारी जब पंजाब के जेल से आ रहा था तो सभी लोगों ने देखा था किस तरह से गिड़गिड़ा रहा था जान की भीख मांग रहा था.

वहीं, चंदौली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को चकिया सीट से प्रत्याशी कैलाश आचार्य के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. कहा कि देश व प्रदेश भाजपा के शासनकाल में तेजी से विकास व तरक्की की सीढ़ियां चढ़ रहा है. योगी की अगुवाई में सूबे की सरकार ने अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ा परिवर्तन किया है. आज सरकार के खौफ के कारण अपराधी जेल के अंदर हैं. अखिलेश यादव उनके निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव भक्षक हैं. जबकि योगी आदित्यनाथ इस प्रदेश भक्षक है. जेपी नड्डा ने बताया कि जब वे स्वास्थ्य मंत्री थे तो यूपी में सिर्फ 14 मेडिकल कॉलेज थे. आज यूपी में 59 सरकारी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज है.

चंदौली को बाबा किनाराम मेडिकल कालेज मिला. मोदी सरकार में ही मिला 5 साल में 11 यूनिवर्सिटी खोली गई. उत्तर प्रदेश को दो एम्स के अलावा आयुष यूनिवर्सिटी और मेडिकल यूनिवर्सिटी योगी आदित्यनाथ की के 5 साल के कार्यकाल में मिला. जबकि पूर्व की अखिलेश सरकार में यूपी में कट्टा बनाने की यूनिवर्सिटी और बम बनाने की फैक्ट्री खुलती रही है. अखिलेश यादव की सरकार में गड्ढा में सड़के होती थी. हमने हाईवे लिंकवे और एक्सप्रेसवे दिए. जेपी नड्डा ने कहा कि पिछली सरकार में यूपी में माफिया और गुंडाराज था. जबकि योगी की सरकार में माफियावाद और गुंडाराज समाप्त है. कहा कि प्रदेश में कानून का राज चाहिए तो योगी को चुनिए. कानून के बगैर सरकार चाहिए तो अखिलेश को चुनिए.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!