शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और अखिलेश पर किया हमला, जानिए क्या बोले

कुशीनगर: हाटा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्‍मीदवार मोहन वर्मा के समर्थन में रविवार को भाजपा नेता व मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस पर जमकर तीर चलाए. अखिलेश को औरंगजेब और दंगेश के रूप में संबोधित किया. जनता को सपा सरकार के दौरान अपराध के दिन याद दिलाए तो भाजपा सरकार की उपलब्धियों का भी खूब बखान कर प्रत्‍याशी के समर्थन में माहौल बनाया.

हाटा विधानसभा क्षेत्र के हरपुर बरवां स्थित ज्ञानोदय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर एक से बढ़कर एक शब्दभेदी वाण से हमला किया. कभी शायराना अंदाज तो कभी सीधा प्रहार करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि सपा व कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार, आतंकवाद, माफिया और गुंडाराज कायम था. इनकी सरकार में गरीबों तक एक भी योजनाए नहीं पहुंच पा रही थी. आज मोदी-योगी की सरकार में गरीबों तक सभी योजनाए पहुंच रही हैं. निशुल्क राशन दिया जा रहा है, वह भी महीने में दो बार. गरीबों का पक्का मकान बन रहा है. किसानों को सम्मान दिया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है. ये सब भाजपा सरकार में ही सम्भव है. सपा और कांग्रेस की सरकारें प्रदेश को रसातल में धकेलने का काम किया. इसे भाजपा सरकार ने उत्तम प्रदेश बनाया. गुंडा माफिया जेल की हवा खा रहे हैं. उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी गिनाया जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आरोग्य उपचार योजना, कन्या सुमंगला योजना, जन धन योजना, उज्जवला गैस योजना एवं सौभाग्य योजना सहित विभिन्न योजनाएं शामिल हैं.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अखिलेश के शासनकाल में माफिया और आतंकवादी दंगे फैलाते थे. जमीनों पर कब्जा करते थे और गरीब गिड़गिडा़ता था. अखिलेश के शासन में अपराधी खिलखिलाते थे और अब जेल में बिलबिलाते हैं. उन्होंने भाजपा की दोबारा सरकार बनने पर छात्रों को लैपटॉप, स्कूटी रोजगार के साथ उत्तर प्रदेश को खुशहाल प्रदेश बनाने के लिए भाजपा को जिताने की अपील की.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!