जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर की करतूत! नौकरानी को बंधक बनाकर करती थी मारपीट

छिंदवाड़ा। जीएसटी विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर द्वारा नौकरानी को घर में बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. फिलहाल मामले में देहात थाने में असिस्टेंट कमिश्नर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

बंधक बनाकर मारपीट का आरोप
दरअसल, मंडला की रहने वाली देवी बंदेवार ने बताया कि, वह फॉरेस्ट कॉलोनी में रहने वाली जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर नेहा सिंह के घर अगस्त से काम कर रही है, जिसके बाद से लगातार नेहा द्वारा उसको प्रताड़ित कर मारपीट की जा रही है. अब जब देवी बंदेवार ने अपने घर जाने की बात कही तो जीएसटी असिस्टेंट द्वारा उसे बंधक बनाया गया. उसने बताया कि, दिन भर उसे घर में कैद करके रखा जाता था, घरवालों से बात नहीं करने दी जाती थी. जिसके बाद अब किसी तरीके से 15 फरवरी को भाग कर अपने गांव पहुंची और वहां अपने परिजनों के साथ देहात थाने में आकर मामला दर्ज कराया है.

जांच में जुटी पुलिस
छिंदवाड़ा सीएसपी मोती लाल कुशवाह ने बताया कि, मामला नौकर और मालिक के बीच विवाद का है. महिला ने अपनी मालिक जीएसटी की असिस्टेंट कमिश्नर नेहा सिंह के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया था, जिसपर महिला की प्राथमिक मेडिकल जांच के बाद आरोपी महिला नेहा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल जांच जारी है आगे जो भी तथ्य आएंगे उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.

जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर ने कही यह बात
मामले में जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर नेहा सिंह का कहना है कि, अगस्त के महीने देवी बंदेवार को अपने बेटे की देखरेख करने के लिए लाया गया था. उसे बिल्कुल परिवारिक माहौल में रखा गया, लेकिन अचानक 15 फरवरी को बच्चे के साथ मारपीट की. जिसको लेकर केयरटेकर को डांटा गया था इसी बात से नाराज होकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!