इंदौर/उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर को देखते हुए 3 दिन के गर्भ गृह में पूजन के अलावा किसी भी व्यक्ति का प्रवेश बंद रहेगा। मंदिर समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने गुरुवार को आदेश जारी कर 28 फरवरी से 2 मार्च तक गर्भ ग्रह में पारंपरिक पूजन को छोड़कर किसी भी व्यक्ति का प्रवेश पर रोक लगा दी है। इस दौरान नंदी ग्रह में भी प्रवेश बंद रहेगा। श्रद्धालु केवल गणेश और कार्तिकेय मंडपम से दर्शन कर सकेंगे। 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। 1 व 2 मार्च की रात महाशिवरात्रि का महा पूजन होगा 2 मार्च की तड़के भगवान को फूलों का मुकुट सेहरा चढ़ाया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे भस्म आरती होगी।









