पुतिन बोले : यूक्रेन की सेना अपने हाथ में सत्ता ले, रूस कब्जा नहीं करेगा

नई दिल्ली : यूक्रेन के साथ चल रहे तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की सुरक्षा परिषद के साथ बैठक की. पुतिन ने कहा, यूक्रेन नागरिकों को ढाल बना रहा है. पुतिन ने साफ चेतावनी दी कि यूक्रेन को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे. इसके साथ ही कहा कि यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेंगे. साथ ही कहा कि वह यूक्रेन के सैनिक हथियार डाल देंगे तो वह उसके साथ बातचीत के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने को तैयार हैं.

वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी सेना से कहा कि ‘सत्ता अपने हाथों में लें.’ उधर, रूस ने देश में फेसबुक पर आंशिक तैर पर पाबंदी लगा दी है. दरअसल यूक्रेन के शहरों और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले करने और तीन तरफ से सैनिकों और टैंकों को भेजने के बाद शुक्रवार को रूसी बल राजधानी कीव के बाहरी इलाकों तक पहुंच गए हैं. राजधानी कीव में धमाकों की कई आवाजें सुनी गई. रूसी सैनिकों ने दूसरे दिन भी हमले जारी रखे हैं.

इस बीच पश्चिमी नेताओं ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई है. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने एक ऐसे हमले को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद की गुहार लगाई जो उनकी लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को गिरा सकता है, बड़े पैमाने पर इसमें लोग हताहत हो सकते है और वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता है.

उधर, रूस ने भारत से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में लाए जाने वाले प्रस्ताव पर समर्थन मांगा है. रूस की ओर से कहा गया है कि यूक्रेन पर हुए हमारे हमले के खिलाफ सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव लाया जा रहा है, इसलिए हम इस मुद्दे पर भारत से समर्थन की उम्मीद करते हैं. भारत इस मामले पर क्या रूख अपनाएगा, अभी तक स्पष्ट नहीं है. भारत ने कहा है कि वह इस प्रस्ताव के ड्राफ्ट पर विचार कर रहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!