प्रचार करने प्रयागराज पहुंचे हरीश रावत, बोले- योगी अपने भाई हैं, यूपी छोड़ें उत्तराखंड में देंगे कुटिया

प्रयागराज: उत्तराखंड में मतदान एक ही चरण में संपन्न हो चुका है. मतगणना होने तक नेता लोग खाली हैं. ऐसे में उनकी पार्टियां नेताओं को अन्य राज्यों में प्रचार में उतार रही हैं. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत भी चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे हैं.

उत्तर प्रदेश में चार चरण के मतदान हो चुके हैं. अब सभी राजनीतिक दलों के नेताओं का रुख बचे हुए मतदान के चरणों और उनसे जुड़े जिलों के तरफ हो गया है. इसी कड़ी में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे थे. यहां उन्होंने दावा किया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा साफ हो रही है और कांग्रेस उत्तराखंड व पंजाब में सरकार बनाने जा रही है.

गौरतलब है कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रयागराज में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे. उन्होंने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के साथ ही सरकार बनाने का भी दावा किया. साथ ही उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना भाई बताते हुए उन्हें उत्तराखंड वापस आने का न्योता भी दिया. उन्होंने कहा, ‘योगी जी आध्यात्मिक व्यक्ति हैं, कहां वो भाजपाइयों के प्रपंच में फंस गए हैं. छोटा भाई होने के नाते उन्हें वापस उत्तराखंड बुला रहा हूं. वे आएं, हम एक कुटिया उनको देंगे जहां रहकर वे अध्यात्म में लीन हो सकेंगे’.

यही नहीं, कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में सरकार बनाने का दावा भी किया. वहीं, 2017 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में दस सीट भी न ला पाने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता ने इस चुनाव में बेहतरीन रिजल्ट आने का दावा किया. हालांकि यूपी में सरकार बनाने का दावा उन्होंने दबी जुबान में किया. उन्होंने कहा, ‘हम सरकार बनाने की स्थिति तक पहुंच सकते हैं’.


उन्होंने गोवा और मणिपुर में भी सरकार बनाने का दावा किया. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने जिस तरह उत्तर प्रदेश में पांच सालों तक बेरोजगार, गरीब, मजदूर और महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ी, उसी का नतीजा चुनाव परिणाम में देखने को मिलेगा.

उन्होंने कहा कि इस बार जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है. उन्होंने सीएम योगी (CM Yogi) को अपना भाई बताया और कहा कि उन्हें योगी जी से भाई होने के नाते प्यार है. इस कारण वो उन्हें वापस उत्तराखंड बुला रहे हैं. कहा कि योगी जी वहां कुटिया में रहकर आध्यात्म में लीन हो सकेंगे.
नेहरू की धरती पर कांग्रेस को जिताने की अपील: हरीश रावत ने प्रयागराज में कहा कि ये पंडित जवाहर लाल नेहरू की धरती है. यहां की जनता उनकी चौथी पीढ़ी के संघर्षों को देखकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी. उन्होंने दावा किया कि इस बार यूपी के परिणाम सभी के लिए चौंकाने वाले साबित हो सकते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!