बीजेपी सत्ता में आई तो पेट्रोल होगा 200 के पार:अखिलेश यादव

बहराइच गेंदघर में बुधवार को समाजवादी पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सबकुछ बेंच रही है। हवाई चप्पल पहनने वालों के लिए हवाई जहाज में सफर का लालच देकर हवाई अड्डा ही बेंच दिया। यही नहीं पानी का जहाज, रेलवे स्टेशन की कीमती जमीन, बंदरगाह सबकुछ सरकार बेंच रही है।

अखिलेश ने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो पेट्रोल की कीमत 200 रुपये के पार हो जाएगी। गरीबों को एलपीजी सिलेंडर बांटने की कीमत क्या थी, और देखिए अब इसकी कीमत कितनी है? उन्होंने कहा कि योगी जी ने कभी लैपटॉप नहीं बांटे क्योंकि उन्हें पता नहीं है कि उन्हें कैसे चलाना है। अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार बनते ही हम एम्बुलेंस की संख्या दोगुना करेंगे। 10 रुपये में भोजन के लिए कैंटीन खोली जाएगी।

शिक्षामित्रों को नियमित करने का आश्वासन दिया

अखिलेश ने कहा कि 10 मार्च को सरकार बनते ही वे शिक्षामित्रों के नियमितीकरण, बीएड बेरोजगारों की भर्ती व पुरानी पेंशन बहाली का कार्य शुरू करेंगे। शिक्षिकाओं की उनके गृह जनपद में तैनाती दी जाएगी। शिक्षकों की तैनाती घर से 100 किलोमीटर के अंदर होगी। किसानों को ब्याजमुक्त ऋण की व्यवस्था करेंगे। इसके अलावा संविदा कर्मियों की समस्या दूर करने का भी आश्वासन दिया। गन्ना किसानों को 15 दिनों के अन्दर भुगतान की बात कही। बेटियों को 12वीं पास के बाद आर्थिक मदद देने की बात कही। कहा कि बाबा सिर्फ मार्च तक ही फ्री राशन देंगे, क्योंकि इस बार उन्होंने राशन को बजट में प्रावधान ही नहीं किया है। हम पांच साल राशन की व्यवस्था करेंगे। कहा कि अब बेटियों की उच्च शिक्षा भी फ्री होगी। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!