उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते ढह गया स्कूल

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की बिल्डिंग ढह गई। गनीमत रही कि भारी बारिश और ठंड के चलते मंगलवार को राज्य प्रशासन ने स्कूल की छुट्टी घोषित कर रखी थी अन्यथा हादसा विकराल हो सकता था।

उल्लेखनीय है कि खराब मौसम को देखते हुए राज्य प्रशासन ने कुछ जिलों में स्कूल-कॉलेज की छुट्टी घोषित कर रखी है। छुट्टी होने के चलते स्कूल में बच्चे नहीं थे।

बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं का कहर देखने को मिला। शीतलहर के चलते सर्दी फिर से बढ़ सकती है। बारिश का असर पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक देखा गया। दिल्ली-एनसीआर में भी तेज बारिश हुई जिसके चलते एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को सुबह के समय तक जारी रही बारिश के बाद दोपहर में भी हल्की बूंदाबांदी और हवाओं का दौर चलता रहा। पहाड़ों की बर्फबारी का भी मैदानों पर असर देखने को मिल रहा है।

उत्तराखंड में मुनस्यारी समेत कई ऊंचे इलाकों में लगातार बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग ने अभी बर्फबारी और बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

इसका असर देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। भारी बारिश के चलते कई जगहों पर भू-स्खलन और पेड़ गिरने से रास्ते भी जाम हो गए हैं। यातायात भी अवरुद्ध हुआ है। स्थानीय प्रशासन तमाम हालातों से निपटने के इंतजाम कर रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!