MP पूरी तरह से अनलॉकः हटाया गया नाइट कर्फ्यू, सीएम ने लोगों से की संयम और सावधानी बरतने की अपील

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर नियंत्रण में है. इसे देखते हुए शिवराज सरकार ने कोरोना को लेकर प्रतिबंध पहले ही हटाए थे, अब नाईट कर्फ्यू का प्रतिबंध भी हटा दिया गया है. बता दें कि प्रदेश में फिलहाल रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू लगा हुआ था. इस दौरान तमाम तरह की गतिविधियों पर रोक लगी हुई थी.

एमपी से नाइट कर्फ्यू हटा
सीएम ने कोरोना समीक्षा बैठक में नाइट कर्फ्यू पर फैसला लिया है. सरकार ने कहा है कि प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 1 प्रतिशत से कम हो चुकी है. इसी को देखते हुए कोरोना नाईट कर्फ्यू हटाया गया है, हालांकि सीएम ने लोगों से अपील की है कि मास्क पहनें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें. होली और अन्य त्यौहारों में लापरवाही न बरतें और समस्त सावधानियों का पालन करें.

30 जनवरी के बाद से कम हुए कोरोना केसेस
मप्र में कोरोना केसेस की रफ्तार कम होने के चलते 5 फरवरी को शादियों सहित अन्य तरह के कोविड प्रोटोकॉल के तहत लगाए गए प्रतिबंध हटा लिए थे. मप्र में 30 जनवरी के बाद लगातार कोरोना की तीसरी लहर का असर कम होते दिख रहा था. हालांकि अभी भी मेले, सभी प्रकार के जुलूस और रैलियों पर प्रतिबंध है. वहीं सिनेमा हॉल, कोचिंग क्लास, स्विंमिग पूल, क्लब और स्टेडियम में उन्हीं लोगों को जाने की इजाजत है जिन्होंने कोविड टीके की दोनों डोज लगवा ली है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!