नई शिक्षा नीति पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, बच्चों को सिखाने के लिए पहले शिक्षकों को प्रशिक्षित करना जरूरी

उज्जैन। 4 दिन के मालवा दौरे के आखिरी दिन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने विद्याभारती के कार्यक्रम में संघ पदाधिकारियों को संबोधित किया. भागवत ने चिंतामन रोड पर स्थित विद्या भारती नए बने विक्रमादित्य भवन का भी लोकार्पण किया. उन्होंने नई शिक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा कि देशभर में नई शिक्षा नीति को लेकर माहौल बनाने के लिए पहले शिक्षकों को प्रशिक्षित करना होगा. विक्रमादित्य भवन में मालवा प्रांत के शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी.

भारत में शिक्षा तीन ट्रिलियन का व्यापार
अपने आधे घंटे के संबोधन के दौरान आरएसएस प्रमुख ने कहा कि देशभर में इसे लेकर बात हो रही है, लेकिन इसके लिए सबसे पहले शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की जरूरत है. उन्होंने कहा की बच्चों को नई शिक्षा नीति सिखाने से पहले शिक्षकों को समझना होगा. उन्होंने कहा कि भारत में शिक्षा का तीन ट्रिलियन का व्यापार है. इसलिए शिक्षा में सुधार शिक्षकों को ट्रेंड करने से होगा. भागवत ने आदिवासियों की शिक्षा पर भी जोर दिया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पाठ्यक्रम कैसा हो इसके लिए भी नीति तैयार करनी होगी.

rss chief mohan bhagwa in ujjain

भागवत ने किया विद्याभारती के ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन

हर साल 22 हजार शिक्षक होंगे प्रशिक्षित
इस केंद्र में प्रतिवर्ष 22 हजार शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. विद्या भारती का यह नया विक्रमादित्य प्रशिक्षण केंद्र 2 बीघा जमीन पर 22 करोड़ से अधिक की लागत से बना है. इस भवन में संघ का प्रांतीय कार्यालय भी संचालित किया जाएगा. यहां शिक्षकों को 15 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा. जिसमें शिक्षकों के रहने, खाने, आदि की पूरी व्यवस्था रहेगी. केंद्र में पूरे मालवा प्रांत से आने वाले शिक्षक प्रशिक्षण हासिल करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!