चुनाव से ठीक पहले भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे ने अखिलेश से की मुलाकात, अटकलें तेज

लखनऊ : प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने मंगलवार देर शाम समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की. मयंक जोशी लखनऊ कैंट से भारतीय जनता पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला. इसके पहले बेटे मयंक को लखनऊ कैंट से टिकट दिलाने को लेकर रीता बहुगुणा जोशी ने खूब प्रयास किया था और उन्होंने यहां तक कह दिया था कि वो अब चुनाव नहीं लड़ेंगी.

टिकट न मिलने के कारण मयंक और रीता बहुगुणा जोशी के सपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं. रीता बहुगुणा जोशी के कई तरह के नाराजगी वाले बयान भी आए थे. उनकी नाराजगी भी देखने को मिली थी, लेकिन उस समय मयंक जोशी शांत हो गए थे. मंगलवार को चौथे चरण के मतदान से पहले उनकी अखिलेश यादव के साथ हुई. यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

Akhilesh tweets photo
अखिलेश यादव ने ट्वीट की तस्वीर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट करके लिखा है कि मयंक जोशी से शिष्टाचार भेंट हुई है. इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. कहा जा रहा है चौथे चरण की वोटिंग से एक दिन पहले अखिलेश यादव से हुई इस मुलाकात से बीजेपी का लखनऊ कैंट में सियासी समीकरण बिगड़ सकता है. अखिलेश ने उनके साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा – मयंक जोशी जी से शिष्टाचार भेंट.

समाजवादी पार्टी के नेता कहते हैं कि मयंक जोशी जल्द ही औपचारिक रूप से सपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं. वहीं प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि उन्हें अभी इसकी जानकारी नहीं है कि अखिलेश यादव से मयंक जोशी की मुलाकात हुई है. जानकारी करने के बाद ही वो इस पर कुछ कह सकती हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!