BJP ने चुनाव में नहीं दी त्रिवेंद्र को अहमियत,अब उनके दर पर पहुंच रहे पार्टी के बड़े नेता

देहरादून: बीजेपी ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुनाव में भले ही तवज्जो न दी हो, लेकिन मतदान के बाद बीजेपी के बड़े नेता पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के घर पहुंच रहे हैं. जिसके सियासी गलियारे में अलग-अलग मतलब निकाले जा रहे हैं. दो दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके निजी आवास पर मुलाकात की थी. वहीं, मंगलवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और देहरादून मेयर सुनिल उनियाल गामा ने त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की है.

चुनाव परिणाम आने से पहले बीजेपी के बड़े नेता जिस तरह के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के घर पहुंच रहे हैं, उससे राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं हैं. इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. उत्तराखंड की सिसायत में बीजेपी नेताओं का त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलना इसलिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्यादा अहमियत नहीं दी और मतदान के बाद अब अचानक बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेता उनके दर पहुंच रहे हैं.

मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलने के बाद जब प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से इस मुलाकात के बारे में सवाल किए गए तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया. वहीं कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भी कुछ नहीं कहते हुए मीडिया से दूरी बनाई रखी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!