बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड 2022 समारोह सम्पन्न

कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के द्वारा मुम्बई के जुहू में स्थित मेयर हॉल में आयोजित बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड 2022 समारोह में संगीतकार अनु मलिक, एसीपी बाजीराव महाजन, सांसद डॉ सुनील बलीराम गायकवाड़, गजेंद्र चौहान, सुनील पाल, दीपा नारायण झा, एहसान कुरैशी, अरुण बख्शी, अली खान, अनिल नागरथ, गीतकार सुधाकर शर्मा, के के गोस्वामी, राजकुमार कनौजिया, श्यामलाल (फिल्म दबंग में भय्या जी स्माइल फेम), गायक दिनेश रहाटे, गीतकार ज़ीनत  कुरैशी, डांसर शिरीन फरीद, निर्माता मुकेश गुप्ता और ब्राईट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी को फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक/ संचालक कृष्णा चौहान ने ट्रॉफी स्वरूप अवार्ड दे कर सम्मानित किया। साथ ही जलेबी बाई गीत की गायिका ऋतु पाठक को भी बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड से सम्मानित किया गया और  ऋतु पाठक ने स्टेज पर गीत भी गाया। बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड 2022 समारोह में सिद्धिविनायक ट्रॉफीज के गणेश, आर राजपाल (पब्लिसिटी डिज़ाइनर), डांसर सीमा सूर्यवंशी, सोशल वर्कर सुंदरी ठाकुर, आयुर्वेदाचार्य प्रकाश टाटा, एडवोकेट अमित उपाध्याय, गायक डी सी मदाना, सिंगर मंगेश, बसंत भंडारी को भी सम्मानित किया गया। इसी अवार्ड समारोह में प्रिंट, डिजिटल मीडिया से जुड़े कई पत्रकार भी बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड 2022 से सम्मानित हुए जिनमें अवनींद्र आशुतोष, राजेन्द्र कुरील, संतोष साहू, कैलाश मासूम, शशिकांत सिंह, गाज़ी मोईन, देवेंद्र खन्ना, शमा ईरानी, दिलीप पटेल, दिनेश कुमार, पंकज पाण्डेय, एस. के. डे, नासिर तागले, शैलेश पटेल, सुंदर मोरे, प्रेस फोटोग्राफर बी के तांबे और राजेश कोरील का नाम उल्लेखनीय हैं। इस अवार्ड समारोह में प्रसिद्ध गायिका दिवंगत स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संगीतकार अनु मलिक ने लता जी के साथ बिताए लम्हों को याद करते हुए कहा कि एक तरह से मैंने अपनी माँ को खो दिया हूँ। बचपन से मैं उनके साथ करीब रहा हूँ। पुरस्कृत सभी व्यक्तियों ने कृष्णा चौहान की तारीफ की और निरंतर तीन वर्षों से अवार्ड समारोह का आयोजन के लिए उनके हौसले व जज़्बे को सलाम किया।
 डॉ कृष्णा चौहान अपने फाउंडेशन कृष्णा चौहान फाउंडेशन के अंतर्गत कई अवार्ड्स शो का आयोजन करते हैं। केसीएफ के अंतर्गत बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड, बॉलीवुड आइकोनिक अवॉर्ड और लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड का आयोजन सन 2019 से किया जा रहा है। इसके अलावा केसीएफ के द्वारा समाज सेवा, भोजन वितरण और भगवद गीता का वितरण किया जाता है। डॉ कृष्णा चौहान ने साल 2020 में कोरोना महामारी के बीच में कई जरूरतमंद लोगों को खाद्य वस्तुएं मुहैया कराई थी।
गोरखपुर यूपी के मूल निवासी डॉ कृष्णा चौहान पिछले
20 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहयक निर्देशक शुरू किया था।
 एक शार्ट फिल्म के लिए डॉ कृष्णा चौहान को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड भी मिल चुका है। इस अवार्ड समारोह के बाद डॉ कृष्णा चौहान 4 मई 2022 को अपने जन्मदिवस पर लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2022 का भव्य आयोजन करने जा रहे हैं।
 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!