एकता कपूर और कंगना रनौत आशीर्वाद के लिए पहुंची गुरुद्वारा बंगला साहिब!

कंटेंट क्वीन एकता कपूर और क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपने आगामी फियरलेस रियलिटी शो ‘लॉक अप’ के लिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। यह अपनी तरह का एक ऐसा अनोखा रियलिटी शो होने जा रहा है जिसे दर्शकों ने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा। ऐसे में, रिलीज़ से पहले निर्माता एकता कपूर और होस्ट कंगना रनौत ने अपनी टीम के साथ आशीर्वाद लेने के लिए गुरुद्वारा बंगला साहिब का रुख किया है। 
एंटरप्रेन्योर एकता कपूर ने हमेशा भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री के लिए कुछ नया और अनूठा कंटेंट पेश किया है। और अब वह रियलिटी शो ‘लॉक अप’ के साथ अपनी धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं जिसे बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत होस्ट करेंगी। टीम शो के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। शो की सफल रिलीज सुनिश्चित करने के लिए, टीम ने आशीर्वाद लेने के लिए दिल्ली में गुरुद्वारा बंगला साहिब का दौरा किया है जिसके बाद टीम द्वारा शो का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। 
यह शो 27 फरवरी 2022 को प्रीमियर के लिए तैयार है। ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर द्वारा इस शो को सातों दिन अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा जहाँ दर्शक प्रतियोगियों के साथ सीधे बातचीत कर सकेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!