बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट ने बिखेरा हुस्न का जलवा

बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान जब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने प्रवेश किया, तब वहां मौजूद सभी लोगों की निगाहें सिर्फ उन पर ही टिकी हुईं थीं। अपने किरदार के प्रमोशन के लिए आलिया केवल सफेद रंग के ही कपड़ो में नजर आ रही हैं। बर्लिनाले 2022 में भी सफेद रंग की साड़ी पहनकर, आलिया ने अपने खूबसूरत अंदाज और लिबास से लोगों को चकित कर दिया। 72वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर में आलिया भट्ट ने तस्वीरें खिंचवाईं, ऑटोग्राफ दिए और अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया।  फिल्म राजी से लोगों के दिलों पर अपनी धाक जमाने वाली अभिनेत्री तीसरी बार बर्लिनेल में शामिल हुईं हैं। इससे पहले वह बर्लिन में अपनी फिल्म ‘हाईवे’ और ‘गली बॉय’ को रिप्रेजेंट कर चुकी हैं। रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए आलिया ने अपने किरदार का हुक स्टेप ‘उल्टा नमस्ते’ किया और दर्शकों को इसकी नकल करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

अभिनेत्री ने अपना पावर-पैक गंगूबाई का डायलॉग भी बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आलिया ने खुलासा किया कि फिल्म में उनका प्रदर्शन निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ एक लंबी बातचीत के बाद ऐसा निखरकर आया है। आलिया बताती हैं कि संजय लीला भंसाली की दृष्टि में जो गंगूबाई की छवि थी, उसको पर्दे पर लाने के लिए मुझे अपनी आवाज को भारी करना पड़ा था। संजय लीला भंसाली चाहते थे कि मैं मेरी आवाज में बेस लेकर आऊं क्योंकि जब मैं बात करती हूं, तब मेरी आवाज बच्चों जैसी लगती है। इसके लिए कई दिनों तक महनत की, घर पर भी मैं भारी आवाज में बात करती थी। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पुस्तक का एक रूपांतरण है। इस फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली बताते हैं कि फिल्म एक “क्रूर योद्धा” की कहानी पेश करती है, जो अपने समय से काफी आगे थीं। “यह एक महिला की कहानी है। जिसे सेक्स वर्कर बनने पर मजबूर किया गया था। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!