एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, कोरोना प्रोटोकॉल के तहत बच्चों को परीक्षा केंद्र में मिली एंट्री

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं की परीक्षा आज से शुरू हो गई है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित 10वीं की बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हिंदी के पेपर से होगी. बोर्ड परीक्षा 10 मार्च तक चलेगी. 10वीं की परीक्षा का समापन नेशनल स्किल क्वॉलिफिकेशन फ्रेमवर्क से होगा. कोरोना महामारी के चलते करीब दो साल बाद एमपी बोर्ड ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित कर रहा है. एमपी बोर्ड ने सिलेबस में 30 फीसदी की कटौती की है.

एमपी बोर्ड परीक्षा में बैन हैं ये वस्तुएं
पूरे एमपी में 3 हजार 861 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें से 287 संवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं. इन पर पुलिस तैनात रहेगी. परीक्षा सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 1 बजे तक चलेगी. कुल 10 लाख 66 हजार 791 छात्र परीक्षा दे रहे हैं. संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस के गार्ड लगाए गये हैं. इसके अलावा नगर सैनिकों की ड्यूटी भी लगाई गई है. परीक्षा कक्ष में किसी भी परीक्षार्थी और शिक्षक को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है. मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित है. साथ ही परीक्षा में अभ्यर्थी घड़ी और परीक्षा में उपयोग नहीं आने वाले सामान एग्जाम हॉल में नहीं ले जा सकते हैं. किस रूम में कौन सा रोल नंबर होगा, इसकी जानकारी बाहर बोर्ड पर रहेगी.

बच्चों में जोरदार उत्साह
आज सुबह से ही छात्रों की काफी भीड़ परीक्षा केंद्र पर देखने को मिली. परीक्षा देने सेंटर पर पहुंचे बच्चे काफी खुश नजर आए. हिंदी का पेपर होने की वजह से बच्चों में उत्साह देखने को मिला. परीक्षार्थियों का कहना है कि 2 साल बाद ऑफलाइन एग्जाम दे रहे हैं, काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं. वही सेंटरों पर कोरोना प्रोटोकॉल का भी सख्ती से पालन किया गया. किसी छात्र का अगर टेंपरेचर सामान्य से अधिक आता है और अगर उसमें कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाते हैं, तो ऐसे संदिग्ध छात्र को अलग से परीक्षा देने के लिए आइसोलेशन रूम बनाए गए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!